चंपारण की खबर : सड़क हादसे में स्कार्पियो पर सवार तीन लोगों की मौत

मोतिहारी

मोतिहारी, राजन द्विवेदी। पूर्वी चंपारण जिले में एक बड़ी सड़क दुघर्टना हुई है। जिसमें बारात जा रहे तीन लोगों की मौत हो गई है। यह दुर्घटना जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के ढाका-घोड़ासहन मुख्य पथ पर महादेवा गांव के समीप मंगलवार की देर शाम की है।

बताया जाता है कि बारात में शामिल होने जा रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और वह करीब 20 मीटर दूर जा गिरा।

हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजेपुर थाना क्षेत्र के 55 वर्षीय विनोद प्रसाद, उनके चचेरे भाई अनिल प्रसाद (35) और उपमुखिया गजेंद्र दास (40) के रूप में हुई है। ये तीनों एक ही गांव के निवासी थे।

जानकारी के अनुसार विनोद प्रसाद के फुफेरे भाई पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सिरहा गांव निवासी सुभाष प्रसाद के बेटे की शादी थी। ये तीनों राजेपुर से उसी बारात में शामिल होने के लिए अपनी स्कॉर्पियो से जा रहे थे।

महादेवा के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित गाड़ी को साइड देने के प्रयास में स्कॉर्पियो चालक नियंत्रण खो दिया और स्कार्पियो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *