मेष
आज आप अति उत्साह से भरे रह सकते हैं। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपकी लीडरशिप सामने आएगी और अधिकारी आपके काम की सराहना कर सकते हैं। व्यवसाय में नई योजना पर काम शुरू करने का सही समय है। आर्थिक मामलों में अचानक लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। थोड़ा सेहत का ध्यान रखें।
वृषभ
आज आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रह सकता है। वहीं रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है। छात्रों के लिए एकाग्रता बनाए रखना जरूरी होगा। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
मिथुन
आज का दिन व्यस्तता भरा रह सकता है। कई काम एक साथ संभालने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां मिलेंगी, जिन्हें आप सूझबूझ से पूरा करेंगे। व्यापार में नए संपर्क लाभ दिला सकते हैं। दांपत्य जीवन में संवाद बनाए रखें। छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत हैं। स्वास्थ्य में हल्का तनाव या नींद की कमी महसूस हो सकती है।
कर्क
आज आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी जूनियर और सीनियर के साथ मतभेद हो सकता है, लेकिन धैर्य से काम लें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, बड़े निवेश से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य में पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है, खानपान का ध्यान रखें।
सिंह
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। करियर में उन्नति के संकेत हैं और वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। व्यापारियों को लाभदायक सौदा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दांपत्य जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अधिक काम से बचें।
कन्या
आज मेहनत का फल मिलने का समय है। कार्यक्षेत्र में आपकी योजना सफल होगी। नौकरी में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य में हल्का तनाव संभव है।
तुला
आज आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापार में धन लाभ के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांटिक पल मिल सकते हैं। बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं।
वृश्चिक
आज सावधानी से निर्णय लें। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निवेश करें। परिवार में किसी मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। प्रेम जीवन में पारदर्शिता बनाए रखें। स्वास्थ्य में थकान महसूस हो सकती है।
धनु
आज धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के योग बन सकते हैं। करियर में नई दिशा मिल सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। प्रेम जीवन में खुशियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर
आज कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। व्यवसाय में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। आप आपको आर्थिक लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखें। लेकिन आज स्वास्थ्य में कमर दर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए लापरवाही करने से बचें।
कुंभ
आज व्यापारियों को नए ऑर्डर मिल सकते हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में संतुलन बना रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मीन
आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। करियर में नई शुरुआत के संकेत हैं। व्यापार में लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
