‘उमंग-2026’ के तहत राज्यस्तरीय साहित्यिक-सांस्कृतिक स्पर्धाओं में इंजीनियरिंग छात्रों ने दिखाई विविध प्रतिभा

पटना

बीपी डेस्क। विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय खेल, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव ‘उमंग-2026’ के अंतर्गत इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आज राजकीय पॉलिटेक्निक, गुलज़ारबाग, पटना में समापन हुआ।

इन प्रतियोगिताओं में राज्य के विभिन्न राजकीय इंजीनियरिंग संस्थानों से आए विद्यार्थियों ने गायन, वाद-विवाद, समूह चर्चा, आशुभाषण, कहानी व निबंध लेखन, चित्रकला और पोस्टर निर्माण जैसी विधाओं में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

गायन प्रतियोगिता में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गोपालगंज के रौशन कुमार विजेता रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीसीई भागलपुर के पुरुषोत्तम कुमार एवं उत्कर्ष कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। डम्ब चाराड्स में एस.सी.ई. सहरसा के मो. दिलशाद अख्तर एवं अभिनव आनंद विजेता घोषित किए गए।

अंग्रेज़ी समूह चर्चा में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, वैशाली की प्रार्थना, जबकि अंग्रेज़ी वाद-विवाद प्रतियोगिता में बीसीई बख्तियारपुर के विवेक चंद्रा विजेता रहे। अंग्रेज़ी आशुभाषण में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गया की मुस्कान कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कहानी लेखन (हिंदी) में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बांका के सत्यम कुमार और कहानी लेखन (अंग्रेज़ी) में एलएनजेपीआईटी, छपरा की शारदा शर्मा विजेता रहीं। निबंध लेखन (हिंदी) में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, नवादा की अंशु कुमारी, जबकि निबंध लेखन (अंग्रेज़ी) में बीपीएमसीई, मधेपुरा की मौली कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गया के रोशन कुमार तथा पोस्टर निर्माण में एमआईटी, मुज़फ्फरपुर की ऋतु कुमारी को विजेता घोषित किया गया।

प्रतियोगिताओं के समापन के बाद सभी विजेताओं को पर प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। उल्लेखनीय है कि ‘उमंग-2026’ के अंतर्गत आयोजित ये गतिविधियाँ इंजीनियरिंग कॉलेजों के विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर साहित्यिक, सांस्कृतिक और कलात्मक प्रतिभा प्रस्तुत करने का साझा मंच मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *