नये भवन में शिफ्ट हुआ परिवार न्यायालय व विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय

शिवहर
  • आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन में संचालित हुआ फैमली कोर्ट एवं डालसा कार्यालय

शिवहर, रविशंकर। व्यवहार न्यायालय शिवहर भवन में संचालित फैमिली कोर्ट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार का काम काज अब नये एडीआर भवन में होगा। बता दें कि सिविल कोर्ट शिवहर के द्वारा एडीआर भवन का निर्माण करवाया गया है। इस भवन का निर्माण उच्च न्यायालय के निर्देशन में कराया गया है।

जिसका विधिवत उद्घाटन पिछले माह किया गया। उसके बाद व्यवहार न्यायालय शिवहर के दूसरी मंज़िल पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिवहर का कार्यालय संचालित था जो कार्यालय पूर्णत: एडी आर भवन में स्थानांतरित हो गया है। वहीं नये भवन की तीसरी मंजिल पर फैमिली कोर्ट में विधिवत सुनवाई प्रारंभ हो गई है।

यह जानकारी साझा करते हुए जिला जिला अपर मुख्य न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ललन कुमार रजक ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिवहर से जुड़े मामले जैसे निशुल्क विधिक सहायता, जमानत हेतु सक्षम अधिवक्ता एल. ऐ.डी.सी.एस. स्थाई लोक अदालत एवम राष्ट्रीय लोक अदालत और मध्यस्थता,

पीड़ित मुआवजा प्रतिकर योजना से संबंधित सभी कार्य एडीआर भवन जो किसान मैदान के बगल में है यहां आकर सभी तरह के संबंधित कार्य का लाभ लिया जा सकता है।वही मोबाइल नंबर 7070092435 पर संपर्क करके कानूनी सहायता लिया जा सकता है।