डुमरांव के डीके कालेज परिसर में झंडोतोलन को रही धूम, प्राचार्या प्रो.वीणा कुमारी ने किया झंडोतोलन

बक्सर

बीपी डेस्क। स्थानीय डी के कालेज के प्रांगण में गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाई गई. डुमरांव स्थित डी. के. कॉलेज में प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी द्वारा झंडोतोलन किया गया। मौके पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में यथा गीत- संगीत, नृत्य और भाषण जैसी विधाओं की बेहद खूबसूरत प्रस्तुति देखने को मिली।

नृत्य में बिट्टू यादव, अमित कुमार,आरती कुमारी, पम्मी कुमारी, संगीता कुमारी, कामनी ठाकुर द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। जबकि गायन में तनु कुमारी, खुशी शर्मा, मुस्कान,करिश्मा, प्रीति वर्मा ने भाग लिया। इस अवसर पर कालेज के कई छात्रों ने गणतंत्र दिवस और भारतीय संविधान पर भाषण के माध्यम से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. रवि रंजन पाण्डेय ने किया ।इस अवसर पर NCC के छात्र सोनू कुमार को प्राचार्या प्रो वीणा कुमारी द्वारा सीनियर अंडर ऑफिसर की रैंक का फीता लगाई गई।जबकि अभिनव कुमार को NCC 30 बिहार बटालियन में बेहतर कार्य हेतु मैडल प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान BCA विभाग के विभिन्न सत्रों के छात्र-छात्राओं को स्टडी किट का वितरण प्राचार्या और BCA के समन्वय डॉ. अरबाब खान द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सीनेट सदस्य व्याख्याता डॉ. विनोद कुमार सिंह, सिनियर व्याख्याता डॉ. उषा रानी, कालेज के बर्सर डॉ. अब्दुल कैश, अवनीश कुमार सिंह, अरबाब खान, एनएसएस प्रभारी डॉ. रमेश कुमार यादव के अलावा डॉ. रूचि बाला, डॉ. राहिला फिरदौस, डॉ. जमील अख्तर,डॉ. पूनम मौर्या डॉ पूनम,डॉ. चन्द्रभूषण,डॉ. अंजू तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों में मनोज कुमार,रेवती रमण मिश्रा, अखिलेश्वर सिंह, अजित कुमार सिंह, अर्चना सिन्हा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *