– शिक्षा मंत्री ने 12वीं बोर्ड का परिणाम जारी किया
बीपी डेस्क। शिक्षा मंत्री श्री सुनील कुमार ने सोमवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) द्वारा आयोजित इंटर मीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि देश में सबसे पहले आठवीं बार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटर परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है।
परीक्षा सम्पन्न होने के बाद 25 दिनों में मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया गया था। इंटर की परीक्षा में कुल 85.19 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं, जिसमें 86.23 फीसदी छात्राएं और 84.09 फीसदी छात्रों की संख्या है।
टॉपरों की संख्या 26 है, जिसमें 19 छात्राएं शामिल हैं। आर्ट्स-कॉमर्स में छात्राएं टॉपर रहीं। जबकि साइंस में छात्र टॉप किए हैं। इस मौके पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
