बीपी डेस्क। कानपुर के बड़े उधमी गोपाल चंद्र लोहिया का निधन गत शनिवार को उनके निज निवास श्रीनिवास कानपुर में लम्बी बीमारी के चलते हो गया था। गोपाल बाबू लोहिया ग्रुप के संस्थापक थे। उन्ही ने ही अपने संस्थान को बुलन्दी तक पहुचाया।
स्व लोहिया के साथ काम करने वालो ने उनसे बहुत कुछ सीखा।उनके कार्यकाल में जिन साथियो ने उनसे काम के प्रति समर्पण गुण सीखा, उन्ही साथियों ने मेहरबान सिंह पुरवा स्थित “विश्वेश्वर धाम” पर उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।
सभा मे श्री लोहिया द्वारा सिखाई गई बातों और उनके अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर विनोद कुमार त्रिवेदी, निदेशक (इको थ्रेड प्रा लिमिटेड ) ने भी स्व गोपाल बाबू के साथ बिताए गए अनुभवों को साझा किया।
उन्होंने बताया कि जब कार्य क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा हो तो उस स्थिति को कैसे अपने पक्ष में लाना चाहिए। कम संसाधन में अपनी प्रगति कैसे करनी चाहिए। अंत मे उन्होंने कहा कि गोपाल बाबू कहते थे कि “प्रतिभा मैच जिताती है, लेकिन टीम वर्क और बुद्धिमत्ता चैंपियनशिप जिताते हैं।”
यही उनका मंत्र था। वह टीम वर्क और एकजुटता पर ज्यादा जोर देते थे। साथ ही इको थ्रेड कम्पनी के वरिष्ठ अधिकारी विनय गुप्ता, सौरभ राय, आरपी त्रिपाठी, आरके यादव और अरुण कपूर ने अपनी स्मृतियों को याद किया।
