चेहरे पर मुस्कान हिरामन चौधरी की पहचान, दिवंगत चौधरी की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

बक्सर

बक्सर, विक्रांत। मन का हीरा और हर वक्त चेहरे पर मुस्कान हिरामन की पहचान की याद में आज मंगलवार को श्रद्धा जंलि सभा का आयोजन किया गया. डुमरांव के निमेज टोला स्थित उनके आवास के पास आयोजित सभा में गणमान्य दर्जनों लोगों ने शिरकत किया. आगंतुकों ने दिवगंत चौधरी के तैल्य चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

इस मौके पर अवकाश प्रात पुलिस अवर निरीक्षक सुरेश प्रसाद सिंह, इंका नेता दशरथ प्रसाद विद्यार्थी, दवा विपणन अभिकर्ता संजीव कुमार सिंह, पत्रकार अरुण कुमार विक्रांत, डा अब्दुल रशीद हासमी, रेडक्रास सोसाइटी के कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार जायसवाल, डा जब्बार खां, सविता एक्सरे क्लिनिक डा अजय कुमार सिंह, डा लीना कुमारी, अजीत कुमार जायसवाल,

रमेश प्रसाद कांस्यकार, कैलाश पति प्रसाद, मनोज कुमार ,मोहन कुमार, कृष्ण मुरारी प्रसाद, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कृष्णा प्रसाद एवं राजकुमार चौधरी आदि शामिल थे. बता दें, चर्चित दिवंगत हीरामन चौधरी अपने पीछे पत्नी फुलवंती देवी सहित चार पुत्रो में अनिल कुमार ,सोनू कुमार, मोनू कुमार एवं धनु कुमार से हरा भरा परिवार छोड़ गए है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *