बीपी डेस्क। न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर सोमवार (23 मार्च) को बड़ा हादसा हो गया. एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक विमान हवाई अड्डे पर खड़े ट्रक से टकरा गया है, जिसकी वजह से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के तुरंत बाद राहत अभियान शुरू हो गया. घयालों को जल्द ही उपचार के लिए अस्पताल भेजा जाएगा.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने एक नोटिस जारी किया है, जिसके जरिए बताया गया है कि फिलहाल सभी फ्लाइट्स के लिए ग्राउंड स्टॉप रहेगा, यानी कि कोई भी फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकेगी.
दरअसल एयर कनाडा एक्स्प्रेस का एक प्लेन हवाई अड्डे पर खड़े दमकल वाहन से टकरा गया था, जिसकी वजह से विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में कई लोग घायल हो गए. हादसे के बाद ला गार्डिया एयरपोर्ट की तरफ आ रहे विमानों को डायवर्ट किया जा रहा है.
इस हवाई अड्डे से टेक ऑफ के साथ-साथ लैंडिंग को भी रोक दिया गया है. हादसे के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं. इससे पहले अक्टूबर 2025 में भी एक बड़ा विमान हादसा हुआ था. टैक्सीवे पर डेल्टा एयर लाइन्स के दो विमान आपस में टकरा गए थे.
एक विमान का पंख दूसरे के कॉकपिट से जा टकराया था. वहीं अक्टूबर 2016 में तत्कालीन उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार माइक पेंस को ले जा रहा विमान रनवे 22 से फिसलकर घास में घुस गया था.
ला गार्डिया एयरपोर्ट पायलटों के लिए काफी चुनौतीभरा रहा है. यह एयरपोर्ट पानी से घिरा है और रनवे भी छोटा है. इसकी वजह से लैडिंग और टेकऑफ में बहुत ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ती है.
