नालंदा: राजगीर से 250 बोतल इंग्लिश शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

नालंदा

बिहारशरीफ, अविनाश पाण्डे : होली पर्व के मद्देनजर शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मध्यनिषेध विभाग की टीम द्वारा राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत कलाली चौक के पास आर्य समाज मंदिर, निचली बाजार स्थित एक ही मोहल्ले में अवस्थित दो अलग-अलग मकानों में छापेमारी की गई।

दोनों मकानों में अवस्थित सभी कमरों की तलाशी ली गई, जिसमें कुल पांच कमरों से शराब की बरामदगी हुई है। तलाशी के क्रम में विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब कुल 428 बोतल बरामद की गई।

ब्रांडेड कंपनियों की शराब बरामद

  • रॉयल स्टैग 750 ml – 93 बोतल (69.750 लीटर)
  • ब्लेंडर्स प्राइड 750 ml – 30 बोतल (22.500 लीटर)
  • इम्पीरियल ब्लू 750 ml – 36 बोतल (27.000 लीटर)
  • रॉयल स्टैग 375 ml – 36 बोतल (9.750 लीटर)
  • कैन बीयर 500 ml – 243 नग (121.500 लीटर)
    बरामद शराब को गोदाम में कबाड़ के बीच छिपाकर रखा गया था। उक्त गोदाम गिरफ्तार अभियुक्त के पिता का बताया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी प्राप्त हुई है कि आगामी होली पर्व के दौरान बिक्री हेतु उक्त अवैध विदेशी शराब का संग्रहण किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त से प्राप्त सूचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोनों मकानों के संबंधित पांचों कमरों को सीलबंद किया जाएगा तथा अधिहरण (Confiscation) हेतु प्रस्ताव भेजा जा रहा है। होली पर्व को देखते हुए जिले में शराब के विरुद्ध विशेष सतर्कता बरती जा रही है तथा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। यह जानकारी उत्पाद अधीक्षक ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *