नालंदा : एतिहासिक मलमास मेला के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बैठक आयोजित

नालंदा

— सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों, पुलिस बल, महिला पुलिस एवं स्वयंसेवकों की होगी प्रतिनियुक्ति

बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय: 12 फरवरी 2026 को नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भारत सोनी की संयुक्त अध्यक्षता में आईसीसी राजगीर में मलमास मेला के सफल आयोजन के लिए पूर्व तैयारियों की संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। आगामी मलमास मेला का आयोजन दिनांक 17 मई 2026 से 15 जून 2026 तक कार्यक्रम राजगीर में निर्धारित है , इस अवसर पर आस्था के साथ भारी तादाद में ब्रह्म कुंड में स्नान करने लिए लोग यहां दूर-दूर से पहुंचते हैं।

इस बैठक में मलमास मेला के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ तंत्र पर नियंत्रण, आपातकालीन सेवाओं, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाओं, शरण स्थली, शौचालय ,चेंजिंग रूम,साफ सफाई ,नियंत्रण कक्ष, हेल्प डेस्क,आवासन ,खानपान, मैकिंग, हाई मास्ट लाइटिंग,

ट्रैफिक चेक पोस्ट, श्रद्धालुओं की सेवा के लिए निर्धारित शुल्क पर बस, ई रिक्शा से परिवहन की व्यवस्था , बैरिकेडिंग , अग्निशमन से सुरक्षा व्यवस्था, मोबाइल शौचालय आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

डीएम द्वारा संबंधित सभी विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मेला अवधि के दौरान आमजन ,श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मलमास मेला के मद्देनजर सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों, पुलिस बल, महिला पुलिस एवं स्वयंसेवकों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से भीड़ तंत्र पर सतत् नजर रखी जाएगी साथ ही असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जाएगी एवं पार्किंग स्थलों को चिन्हित किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस, स्ट्रेचर, आवश्यक दवा, मेडिकल कैंप एवं चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित करेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एआई काउंटर, मोबाइल एप ,वेबसाइट का प्रबंध किया जाएगा । श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु रेलवे स्टेशन, मेला थाना, धुनीवर, बस स्टैंड,झुनकिया बाबा, ब्रह्म कुंड घाट, स्टेट गेस्ट हाउस, सैनिक स्कूल महाराजा होटल के समीप,गढ़ महादेव, वैतरणी, पीएचईडी कैंपस में वाटरप्रूफ यात्री सेड( टेन्ट सिटी) का निर्माण किया जाएगा।

शाही स्नान में लगने वाली भीड़ तंत्र पर नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी , श्रद्धालुओं का प्रवेश एवं निकास द्वार पर विशेष चौकसी बरती जाएगी ।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त , अपर समाहर्ता राजस्व ,

वरीय उप समाहर्ता बैंकिंग , जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी ,विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सहित भवन, लघु सिंचाई, विद्युत, पीएचइडी ,नगर परिषद सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी गण आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *