बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : 26 मार्च 2026 को श्री कुंदन कुमार, दंडाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के नेतृत्व में रामनवमी पर्व के अवसर पर जिले भर में शांति व्यवस्था , सुरक्षा व्यवस्था ,विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बिहार शरीफ शहरी क्षेत्रों के विभिन्न संवेदनशील एवं प्रमुख क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालकर अमन चैन ,शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मानने के लिए आमजन को प्रेरित किया गया।
रामनवमी पर्व के अवसर पर जिले भर में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से शांति एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक गतिविधि या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं और इन्हें आपसी सद्भाव एवं सहयोग के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा अश्व पुलिस बल द्वारा लगातार गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही, सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से भी पैनी निगरानी रखी जा रही है।
यह मार्च विभिन्न प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरा, जिससे आम जनता में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल बना। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।
सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें। इस फ्लैग मार्च में अनुमंडल पदाधिकारी ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,जिला स्तरीय पदाधिकारी गण ,पुलिस पदाधिकारी गण आदि शामिल थे ।
