नालंदा में गांजे की दुकान चलने वाला सुबोध पकड़ा गया, 7. 9 केजी मादक पदार्थ के साथ 19 हजार रुपए बरामद

नालंदा

– दीपनगर थाना अध्यक्ष ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय। होली को लेकर मादक पदार्थों की होने वाली तस्करी पर नालंदा पुलिस खासा चौकस है। नालंदा के पुलिस अधीक्षक भारत सोनी द्वारा इससे संबंधित अहम दिशा निर्देश संबंधित पुलिस पदाधिकारी को दिए गए हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार यानी 13 फरवरी 2026 को इंस्पेक्टर सह दीपनगर थाना अध्यक्ष राजमणि ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सिपाह मोड़ स्थित एक गुमटी में छापेमारी कर करीब 7.2 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस ने उक्त गुमटी से करीब 19 हजार रूपये भी जप्त किए हैं। थाना अध्यक्ष राजमणि ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के सिपाह मोड़ के समीप एक गुमटी से गांजे की बिक्री की जा रही है। जिसका संचालक सिपाह मोड गांव निवासी सरयू प्रसाद का पुत्र सुबोध कुमार है।

जानकारी के तत्काल बाद की गई छापेमारी में उक्त गुमटी से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने वहां से करीब 17 छोटा चिलम भी बरामद किया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस या जानने का प्रयास कर रही है कि इतनी भारी मात्रा में गांजा किसके माध्यम से होकर इसके पास पहुंचता था। बताया जा रहा है कि आगे के अनुसंधान के बाद इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती है। पुलिस ने सुबोध को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *