बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय: 7 फरवरी 2026 दिन शनिवार को एकंगरसराय प्रखंड के औंगारी धाम के सूर्या आईटीआई कॉलेज के प्रांगण में स्वास्थ्य जागरूकता सह चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मेंबर ए आई सी सी सह स्नातक अधिकार मंच के संयोजक डॉ दिलीप कुमार उपस्थित हुए।
सर्वप्रथम डॉ दिलीप कुमार एवं आए हुए चिकित्सकों की टीम एवं औंगारी पंचायत की मुखिया कल्पना कुमारी एवं उनके प्रतिनिधि चुन्नू कुमार ,जदयू के वरिष्ठ नेता राजन कुमार ,ई संजीव कुमार ,राजीव रंजन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।
उपस्थित मरीजों एवं ग्रामीणों को संबोधन करते हुए डॉ दिलीप कुमार ने कहा कि यह स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर केवल जांच शिविर ही नहीं बल्कि यह मेगा जांच शिविर है, इसमें बिहारशरीफ के विशेषज्ञ डॉक्टरो की टीम जो अपने-अपने क्षेत्र में विशेषज्ञ हैं।
डॉक्टर अभिषेक कुमार हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर लाला लाजपत राय एमडी फिजिशियन डॉक्टर मृत्युंजय कुमार आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर सौम्या कुमारी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ललित प्रभाकर दंत रोग विशेषज्ञ एवं डॉ मनोज कुमार योग गुरु के द्वारा यह जागरूकता शिविर मेगा कैंप के रूप में मुखिया प्रतिनिधि चुन्नू कुमार के सहयोग से लगाया गया है।
इस तरह का मेगा कैंप बहुत संजोग से ही ग्रामीण क्षेत्र में लगाया जाता है आप सभी औंगारी पंचायत के लोग सौभाग्यशाली हैं कि आपके दरवाजे पर आकर इतने विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम आपके बीच आए हुए हैं।
आप लोग शांतिपूर्वक धैर्य रखकर बारी-बारी से अपना इलाज करवायें,उद्घाटन समारोह के बाद सभी चिकित्सकों ने जनता से सीधे संवाद में अपने-अपने विचार रखे एवं चिकित्सा से संबंधित पूरी जानकारी उन लोगों को दी।
मुखिया प्रतिनिधि चुन्नू कुमार एवं जदयू नेता राजन कुमार समाजसेवी राजीव रंजन कुमार एवं इं संजीव कुमार ने भी आए हुए मरीज के बीच अपनी बात रखी। अंत में योग गुरु डॉ मनोज कुमार के द्वारा योग से संबंधित बहुत सारी जानकारी दी गई।
वहां इलाज करवाने आए जनता ने ताली बजाकर स्वागत कर आए हुए डॉक्टरों की टीम का हौसला बढ़ाया साथ ही उन्होंने आए हुए चिकित्सकों की टीम को विश्वास दिलाया कि हम लोग शांतिपूर्वक आप लोगों से अपना इलाज करवाएंगे।
इस मेगा कैंप में 550 से अधिक मरीजों ने अपना इलाज करवाया। इसमें सबसे अधिक संख्या में महिलाओं ने अपना स्त्री रोग का जांच करवाया। फिजिशियन डॉ लाला लाजपत राय, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अभिषेक कुमार एवं आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर मृत्युंजय कुमार के टेबल पर मरीजों की सबसे अधिक भीड़ देखी गई।
यह मेगा जांच शिविर सुबह के 11:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:30 बजे तक चला। ग्रामीणों ने भी उन्हें उत्साह एवं मान सम्मान के साथ विदाई दी।
