नालंदा: आपदा पीड़ित को मदद करना सरकार की पहली प्राथमिकता: श्रवण कुमार

नालंदा

–सरकारी खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ित परिवार का

बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास व परिवहन विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आपदा पीड़ित परिवार को मदद करना सरकार की पहली प्राथमिकता है। सरकारी खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ित परिवार का जिस परिवार का कमाऊ व्यक्ति आपदा में मौत हो जाता है, वह परिवार आर्थिक और मानसिक रूप से टूट जाते हैं, उस समय उस परिवार के साथ सरकार खड़ा रहती है‌।

मौत के बाद पारिवारिक लाभ के तहत बीस हजार व आपदा विभाग से चार लाख रुपया मिलता है। ये बातें मंत्री कुमार ने नूरसराय प्रखण्ड कार्यालय में आपदा पीड़ित परिवार को चार लाख का चेक देने के दौरान कही। उन्होंने इस दौरान प्रहलाद नगर गांव के सुनील शर्मा उर्फ सुनील ठाकुर की पत्नी सरिता देवी व अजनौरा गांव के श्यामकिशोर प्रसाद की पत्नी कमला देवी को चार लाख का चेक दिया।

बता दें कि सुनील ठाकुर की मौत फतुहा में पानी मे डूबने से हुई थी। मंत्री श्री कुमार ने कहा कि अब सड़क दुर्घटना में इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर उस व्यक्ति को पच्चीस हजार इनाम के रूप में सरकार देगी। बिहार में महिला के लिए सरकार पिंक बस चला रही है। जीविका दीदीयों को पौने दो करोड़ महिला के खाते में दस दस हजार मिला है। साथ ही जो महिला रोजगार करेंगी, उन्हें दो दो लाख रुपया मिलेगा।

इस अवसर पर सी ओ दीपक कुमार जदयू अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पूर्व प्रमुख राकेश कुमार जनार्धन चंद्रवंसी शशि महतो अरविन्द यादव नादियौना पंचायत के मुखिया विशुनी पासवान सुनिल दत्त आदि लोग उपस्थित थे।