चंपारण की खबर : राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 2.0 कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

मोतिहारी

मोतिहारी, राजन द्विवेदी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चम्पारण के तत्वावधान में राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 2.0 कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं व्यापक जन-जागरूकता के उद्देश्य से आज प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभिषेक कुमार दास ने चार प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया।

कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव नितिन त्रिपाठी ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने मध्यस्थता की प्रक्रिया, इसके लाभ तथा आपसी सहमति के आधार पर विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशगण में मुकुंद कुमार, ऋचा भार्गव, सूर्यकान्त तिवारी, ब्रजेश कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी परसेंजीत सिंह, श्वेता सिंह सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित रहे।

प्रचार वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आम नागरिकों को राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 2.0 कार्यक्रम के बारे में जानकारी देंगे तथा अधिक से अधिक लोगों को मध्यस्थता के माध्यम से विवाद समाधान के लिए प्रेरित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *