पप्पू यादव ने नीट छात्रा मौत मामले में झूठ का किया पर्दाफाश, फेसबुक पर आए लाइव

पटना

बीपी डेस्क। सांसद पप्पू यादव ने आज फेसबुक लाइव आकर कहा कि ‘सरकार ने कहा कि महिलाओं को महिला रोजगार योजना के तहत 2 लाख रुपए का लोन देंगे. मेरा सवाल है कि जब बेटी बचेगी नहीं. जब तक उसका चीरहरण होता रहेगा, हम अपनी बेटी को नेताओं के घर परोसते रहेंगे तो हम 2 लाख रुपए का कर्ज किसको देंगे?’ पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत मामले में शुक्रवार को पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने जमकर भड़ास निकाली.

उन्होंने हॉस्टल को लेकर एक्ट लाने की मांग की. साथ ही नेताओं और मंत्रियों को लेकर उन्होंने कहा कि मेरे पास कई मंत्री-नेता की खबर है. एक दिन सबकी पोल खोलूंगा. मामले में झूठ का पर्दाफाश करते हुए पप्पू यादव ने कहा, इस पूरे मामले में पहला झूठ बताता हूं. हॉस्टल का मालिक मनीष रंजन ने कहा कि घटना वाले दिन देहरादून में थे, यहां नहीं थे. यह उसने झूठ बोला था. मकान मालिक पटना में ही था.

6 जनवरी को घटना हुई. इसके बाद 9 फरवरी तक एफआईआर दर्ज नहीं होने को लेकर पप्पू यादव ने पूछा कि कौन-कौन दोषी है. मामले में छात्रा के परिजनों को टॉर्चर करने की बात कही जा रही थी. इस पर पप्पू यादव ने कहा, पटना पुलिस बस लड़की के परिवार को तंग कर रही है. जब सब का DNA ले लिया तो अब पता चल गया होगा कि परिवार के किन लोगों ने गलत किया.

अगर नहीं पता चला तो फिर परिवार को परेशान क्यों कर रहे हैं? दो बड़ी एजेंसी CID और SIT काम कर रही है. इनको कुछ पता ही नहीं चल रहा है. पप्पू यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि मैं जब तक पटना के हॉस्टल और फर्जी हॉस्पिटल की क्लास न लगा दूं, तब तक चुप नहीं बैठूंगा.

आखिर में उन्होंने यह सवाल किया कि वो बच्ची मरी कैसे? क्या हम सही ट्रीटमेंट नहीं दे पाएं? साथ ही पप्पू यादव ने अपील की कि मामले में सीबीआई इंक्वायरी कराई जाए, यह मेरा सरकार से रिक्वेस्ट है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *