आईटीआई बक्सर में आयोजित रक्त दान शिविर में शिक्षक व प्रशिक्षुओं ने किया रक्त का दान बक्सर

बक्सर

विक्रांत। आईटीआई बक्सर के प्रांगण में बुधवार को रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया. बुद्धा कैंसर ब्लड सेंटर के सौजन्य से आयोजित रक्त दान शिविर में आईटीआई के शिक्षक अनुदेशकों और प्रशिक्षुओं सहित कुल सताइस लोगों द्वारा रक्त का दान किया गया.

जब कि मौके पर आयोजित स्वास्थ जांच शिविर में करीब 80 से अधिक लोगों के स्वास्थ का जांच किया गया. रक्त दान और स्वास्थ जांच शिविर का उद्घाटन आइटीआई बक्सर के प्राचार्य डा रशीद मसूद द्वारा फीता काट कर किया गया.

मौके पर प्राचार्य ने रक्त दान शिविर के आयोजन में भूमिका निभाने वाली संस्था बुद्धा कैंसर सेंटर प्रबंधन का जमकर तारीफ किया और उनके प्रति आभार प्रकट किया. रक्त का दान करने वाले अनुदेशकों में रंजीत कुमार, सौरभ कुमार श्रीवास्तव,

विकास कुमार सहित अन्य कई प्रशिक्षुओं के नाम उल्लेखनीय हैं. रक्त का संग्रह और स्वास्थ जांच में सुगर, बीपी का जांच बुद्धा कैंसर सेंटर के चिकित्सकों की देखरेख में स्वास्थ कर्मियों द्वारा की गई.

आइटीआई प्लेसमेंट सेल के प्रभारी नीरज कुमार ने कहा कि रक्त दान से बढ़कर कोई बड़ा दान नहीं होता है. रक्त का दान करने वाले व्यक्ति आदर और सम्मान के पात्र है.