बीपी डेस्क। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के दौरान घोषित परियोजना पटेल गोलम्बर से ईको पार्क के पश्चिमी छोर तक तथा ईको पार्क के पूर्वी छोर से अटल पथ तक सर्पेन्टाईन नाले पर भूमिगत नाला के साथ 4-लेन सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि पटेल गोलम्बर से ईको पार्क के पश्चिमी छोर तक का कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत Sheet Pile एवं Slush Removal का कार्य पूर्ण करते हुए Sand Piling का कार्य किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पटेल गोलम्बर से ईको पार्क के पश्चिमी छोर तक एवं ईको पार्क के पूर्वी छोर से अटल पथ तक के कार्य को निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए पूर्ण करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, बिहार राज्य पथ विकास निगम के प्रबंध निदेशक श्री शीर्षत कपिल अशोक, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम० सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
