बक्सर/ विक्रांत। डुमरांव स्थित भाकपा माले के जिला कार्यालय परिसर में शहीद-ए -आजम भगत सिंह सहित शहीद सुखदेव राजगुरु के 95 वीं शहादत दिवस मनाई गई।
इस मौके पर माले के समर्थकों और कार्यकर्ताओं द्वारा देश क्रांतिकारी नेता द्वय को श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि अर्पित की गई। मौके पर वरिष्ठ नेता अलख नारायण चौधरी जी द्वारा भगत सिंह और सुखदेव राजगुरु द्वारा देश की आजादी के लिए किए गए त्याग और बलिदान की गाथा पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि भगत सिंह की प्रमुख भूमिका आजादी की लडाई मे साम्राज्यवाद के विरुद्ध सबसे मुखर व निर्भीक आवाज थे। शहीद ए आजम भगत सिंह ने पूंजीवाद ओर साम्राज्यवाद को मानव जाति का सबसे बड़ा दुश्मन बताया, वे हर प्रकार के शोषण के खिलाफ थे।
भगत सिंह एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना चाहते थे जहा मनुष्य द्वारा मनुष्य का शोषण न हों। उत्पादन के साधनों पर कुछ लोगो का अधिकार न हों। समय में बिल्कुल इसके विपरित हो रहा है। जिस भगत सिंह ने समाज को समतामूलक बनाने के लिए लड़ाई लड़ी थी।
वर्तमान सरकार उनके सपनों को कुचल रही है। लोकतंत्र और संविधान पर खतरा के बादल मंडराने लगा है.इस मौके पर भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव धर्मेन्द्र यादव, वरिष्ठ नेता शंकर तिवारी, छविनाथ पासवान, जाबिर कुरैशी, सुरेश यादव, जाबिर खान, ओम प्रकाश पाल, नासिर हसन, रिंकू कुरैशी मौजूद रहे।
