U19 World Cup 2026 Final : फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दिया 412 रन का टारगेट, वैभव ने जड़ा शतक, बनाए वर्ल्ड रिकॉर्ड

क्रिकेट

बीपी डेस्क। जिम्बाब्वे के हरारे में भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर19 वर्ल्ड कप 2026 (U19 World Cup 2026) का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते 9 विकेट खोकर हुए 411 रन बनाए. भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.

इसके बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार 175 रन की पारी खेली. वहीं कप्तान म्हात्रे ने भी फिफ्टी लगाई. टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 411 रन बनाए. जिसमें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 15 चौके और 15 छक्कों की मदद से 175 रन की पारी खेली.

वहीं कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी 53 रन की पारी खेली. इसके बाद आखिरी ओवर्स में आकर अभिज्ञान कुंदू और कनिष्क चौहान ने तेज बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 400 रन के पार पहुंचाया. अभिज्ञान ने 31 गेंदों में 40 रन की पारी खेली, वहीं कनिष्क ने भी 20 बॉल में नाबाद 37 रन बनाए.

इसके अलावा इंग्लैंड की ओर से जेम्स मींटो ने 8 ओवर में 63 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने क्रीज पर आते पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बनाया उसके बाद चौथी गेंद पर चौके के साथ अपना खाता खोला.

इसके बाद उन्होने रुकने का नाम नहीं लिया. उन्होंने महज 55 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया. वहीं वैभव ने 80 बॉल पर 175 रन की पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 15 चौके और 15 छक्के निकले.

वैभव सूर्यवंशी ने बनाए वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस पारी में 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाए. वह अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. इसके अलावा इस पूरे टूर्नामेंट यानी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अब वैभव के नाम है. सूर्यवंशी ने अंडर 19 वनडे क्रिकेट के इतिहास में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं. वह 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *