-गांव – गांव में नौजवानों को गोलबंद कर युवा अधिकार के लिए होगा संघर्ष- आरवाईए
-इंकलाबी नौजवान सभा RYA जिला कमिटी की बैठक संपन्न
विक्रांत। इंकलाबी नौजवान सभा जिला कमिटी की बैठक आज डुमरांव में संपन्न हुई। बैठक में इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजीत कुशवाहा सहित जिला भर से साथियों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड अजीत कुमार सिंह ने कहा कि मोदी सरकार देश के नौजवानों पर 12 साल में जो तबाही थोपी है उसकी दोहरी मार बिहार के नौजवान झेल रहे हैं क्यों कि यहां भी डबल इंजन के नाम पर डबल बुलडोजर की सरकार चल रही है।
नौजवानों के रोजगार के अवसरों को छीन कर उन्हें कॉरपोरेट के लिए सस्ते में काम करने के लिए मजबूर बनाने का काम बदस्तूर जारी है। आउटसोर्सिंग कंपनियों के माध्यम से प्राइवेट ही नहीं सरकारी संस्थानों में भी कर्मी भर्ती किए जा रहे हैं जिन्हें न्यूनतम मजदूरी से भी कम तनख्वाह मिल रहा है जहां कोई आरक्षण भी नहीं दिया जा रहा। नौजवान जब आवाज उठा रहे हैं तो उनको जेल में डाल दिया जा रहा है।उमर-शरजील आज भी बिना किसी ट्रायल के 6 साल से जेल में बंद हैं।
आज देश में रोजगार सिर्फ भाजपा आरएसएस के नफरती अभियान में बचा है। चुनाव प्रक्रिया पर कब्जे की इनकी कोशिश लगातार जारी है ताकि चुनाव की जीत की गारंटी हो सके और कॉरपोरेट घराने की सेवा किया जा सके। 4 लेबर कोड लागू कर सरकार ने लंबे समय के संघर्षों से हासिल किए गए अधिकारों को छीन लिया है। मनरेगा को खत्म करके ग्रामीण मजदूरों से रोजगार की गारंटी छीन ली गई जबकि मजदूरों की मांग मजदूरी 600 करने की थी।
बिहार में नौजवानों के सामने रोजगार बहुत बड़ा सवाल बना हुआ है सरकार इसके लिए कोई कदम नहीं उठा रही है बल्कि बुलडोजर चला रही है। आरवाईए को संगठित होकर इस सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करना होगा।
बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला सचिव नवीन कुमार ने कहा आज देश के ऊपर जो हमले हो रहे हैं उसका मुकाबला नौजवान सबसे मजबूती से कर सकते हैं। इसलिए जरूरत है आरवाईए जैस क्रांतिकारी संगठन को मजबूत किया जाय।
आरवाईए बक्सर जिला संयोजक राजदेव सिंह ने कहा कि बिहार चुनाव में एन डी ए ने नौजवानों से 1 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था। अभी तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। सरकार बिना देरी के रोजगार बहाली की घोषणा करे वरना नौजवान सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।
बैठक में युवा नेता बाबूलाल राम, प्रभात कुमार राम, बीरन कुमार, रविरंजन सिंह, रिंकू कुरैशी, नरेन्द्र कुमार, अनिल राय, नासिर हसन, सावन कुमार, दीपू कुशवाहा सहित अन्य लोग शामिल रहे!
