डुमरांव अधिवक्ता संघ का ओमदेव सिंह आठवीं बार अध्यक्ष चुने गए, पृथ्वीनाथ शर्मा चुने गए महासचिव

बक्सर

बक्सर। बार एसोसिएशन पटना के दिशा निर्देशन में गुरुवार को डुमरांव अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न हो गया. आज हुए मतदान में कुल 134 अधिवक्ता सदस्यों ने हिस्सा लिया. मतदान के बाद घोषित चुनाव परिणाम के अनुसार वरीय अधिवक्ता ओमदेव सिंह आठवीं बार अध्यक्ष चुने गए. संघ के महासचिव पद के लिए पृथ्वीनाथ शर्मा, कोषाध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार निर्वाचित हुए. अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर पूरे दिन अनुमंडलीय कोर्ट परिसर में गहमा गहमी सा माहौल बना रहा.

सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक मतदान का क्रम जारी रहा. इसी प्रकार अनुमंडल कोर्ट में अकेला महिला अधिवक्ता किरण कुमारी सिंह को संघ का उपाध्यक्ष, रविन्द्र कुमार पासवान को संयुक्त सचिव एवं विशाल कुमार सिंह को अंकेक्षक के अलावा कार्यकारी सदस्य पद के लिए अविनाश त्रिपाठी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए.

अनुमंडल अधिवक्ता संघ का चुनाव मुख्य निर्वाचन अधिकारी चितरंजन पांडेय के नेतृत्व में सहायक निर्वाची पदाधिकारी वरीय अधिवक्ता प्रभानाथ तिवारी, विक्रमा राम एवं अजय कुमार तिवारी द्वारा संपन्न कराया गया. मुख्य निर्वाचन अधिकारी चितरंजन पांडेय ने बताया कि निर्वाचित संघ के अधिकारियों को समारोह के बीच जल्द ही शपथ दिलाया जाएगा.

बता दें, इस बार संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल आधा दर्जन, महा सचिव पद के लिए चार एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए दो अधिवक्ता उम्मीदवार थे. डुमरांव अधिवक्ता संघ का गठन वर्ष 1995 में हुआ था.

इस बार निर्वाचित अध्यक्ष ओमदेव सिंह पूर्व में सात बार अध्यक्ष रह चुके है. अधिवक्ता संघ के मतदान प्रक्रिया के दौरान अनुमंडल दंडाधिकारी राकेश कुमार अपने कार्यालय कक्ष में मौजूद रहे. कार्यालय कक्ष में मौजूद रहते हुए सू�

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *