मेष
मेष राशि के जातकों के लिए आज सप्ताह का पहला दिन लाभदायक रहेगा। दिन के आरंभ से ही आज आप ऊर्जावान और उत्साहित बने रहेंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा मौका मिल सकता है। आर्थिक मामलों में दिन आपके लिए फायदेमंद होगा। किसी सामाजिक काम में आपकी सक्रियता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी और गृहनिर्माण संबंधी वस्तुओं के कारोबार मे आपको फायदा मिलेगा। वाहन और यात्रा पर आज खर्च का संयोग बनेगा। पारिवारिक जीवन में आज का दिन आपका प्रसन्नता से बीतेगा। जीवनसाथी और बच्चों के साथ आप मनोरंजक समय बिता पाएंगे। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन घर परिवार के मामले में अनुकूल रहेगा। आज आपको जीवनसाथी और बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज भाई बहनों से भी आपको सहयोग मिल सकता है। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र आज आपकी मदद कर सकता है। लव लाइफ में किसी प्रकार का तनाव चल रहा है तो वह दूर हो सकता है। आपको प्रेमी के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप आज मनपसंद भोजन का आनंद ले पाएंगे। शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा। कामकाज के लिहाज से दिन आज सामान्य रहेगा। दिन का आरंभ आज कामकाज के मामले में स्लो रह सकता है। लेकिन दिन के दूसरे भाग में काम में तेजी आएगी।
मिथुन
मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन सुखद और अनुकूल रहेगा। आपकी राशि में विराजमान गुरु आपको शिक्षा और प्रतियोगिता में सफल बनाएगा। आपकी बुद्धि आज खूब चलेगी और आप जीवन के विभिन्न क्षेत्र में आज लाभ प्राप्त कर पाएंगे। नौकरी करने वाले जातकों को आज साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आप अपने पेंडिंग काम को भी आज पूरा कर पाएंगे। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज दोस्तों और ससुराल के संबंधियों से सहयोग मिलेगा। आप आज जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए भी ले जा सकते हैं। आपके घर आज मेहमानों और मित्रों का आगमन हो सकता है। कारोबार में आज आपको फायदा होगा। आपके सितारे बताते हे कि आप आज शिक्षण और प्रबंधन के काम में खूब लाभ पाएंगे।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। आपका फंसा हुआ धन आज वापस मिल सकता है। प्रॉपर्टी और गृहनिर्माण संबंधी काम में आज आपको फायदा हो सकता है। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज सामाजिक काम में भाग लेकर मान सम्मान पाने का मौका मिलेगा। जो जातक वस्त्रों के कारोबार से जुड़े हुए हैं उनकी कमाई में आज वृद्धि होगी। आपको कहीं से आज अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आज आपको परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। आप आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिता पाएंगेो।
सिंह
सिंह राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। चंद्रमा आज आपकी राशि से भाग्य भाव में गोचर करते हुए आपको भाग्य का लाभ दिलाएंगे। नौकरी और कामकाज में आज आपको लाभदायक मौका मिलेगा। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। करियर में आज आपको उन्नति का मौका मिलेगा। बिजनेस में आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। आप आज कुछ नया का भी शुरू कर सकते हैं। धर्म कर्म और आध्यात्मिक विषयो में आपकी आज रुचि रहेगी। आप प्रॉपर्टी के लेनदेन में लाभ प्राप्त कर पाएंगे। विदेशी क्षेत्र से आपको आज फायदा हो सकता है। किसी मित्र की मदद से भी आपको फायदा होगा। राजनीतिक संपर्क का भी आज फायदा मिलेगा। पैतृक धन संपत्ति का भी आपको लाभ मिल पाएगा।
कन्या
कन्या राशि के जातको के लिए आज सोमवार का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन के आरंभ में आज सुस्ती रहेगी लेकिन दिन के दूसरे भाग में आज आपकी सक्रियता बढेगी। आपको आज सामाजिक काम में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा, आपको दोस्तों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। फैमिली बिजनेस में आज आपको लाभ मिलेगा। आप कोई नया काम भी आज शुरू कर सकते है। इवेंट मैनेजमेंट के काम से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा मौका मिलेगा। आप विदेशी क्षेत्र से आज लाभ प्राप्त कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में आज आपसी प्रेम और सहयोग बना रहेगा। लव लाइफ में आप प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेग। संतान की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी।
तुला
तुला राशि से आज चंद्रमा का गोचर सातवें भाव में होने जा रहा जहां आज धन योग का भी संयोग बना है। ऐसे में आज का दिन तुला राशि के जातको के लिए शुभ और आनंददायक रहेगा। जो जातक बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में सुधार होगा। आपको आज दोस्तों से सहयोग मिलेगा। पड़ोसियों से आपको आज किसी काम में मदद मिल सकती है। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। कोई अच्छी खबर भी आज आपको मिल सकती है। आप आज फैमिली बिजनेस में लाभ पाएंगे। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यो में भी आज धन खर्च होने का योग बना हुआ है। वैसे आज आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। आपको आज उपहार भी प्राप्त हो सकता है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातको के लिए आज सोमवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपकी राशि से आज छठे भाव में चंद्रमा का गोचर हो रहा है। आपके लिए जरूरी है कि आज आप भावुकता में फैसला लेने से बचें नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आपके विरोधी और शत्रु भी आज सक्रिय रहेंगे जिससे आपको सतर्कता बरतने की जरूरत है। सेहत का भी आपको ध्यान रखना चाहिए, आपको आज सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या हो सकती है। लोहा और धातु से संबंधित काम से जुड़े जातकों को आज विशेष रूप से फायदा हो सकता है। आपको आज वाहन और यात्रा पर धन खर्च करना होगा। यात्रा के दौरान आपको कुछ परेशानियों का भी सामना करना होगा।
धनु
आज सोमवार का दिन धनु राशि के जातकों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। आपको आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में आज सुधार होगा। धनु राशि के जातक आज शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता और सम्मान पाएंगे। नौकरी में आपकी स्थिति आज सम्मानजनक रहेगी। अधिकारियों के साथ ही साथ सहकर्मियों से आपको सहयोग मिलेगा। कोई चाहत पूरी होने से आपको आज प्रसन्नता होगी। आर्थिक मामलों में आज आपको फायदा मिल सकता है। आप इवेंट मैनेजमेंट और प्रबंधन कार्य में आज लाभ पाएंगे। जिन लोगों के काम का संबंध विदेश से है उनको भी आज लाभ मिलने का योग बना हुआ है। आपके सितारे बताते हैं कि आज आप किसी मित्र या पूर्वपरिचित की भी मदद प्राप्त कर पाएंगे।
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए आज सप्ताह का पहला दिन खुशियों का संदेश लेकर आया है। आपकी राशि से आज चतुर्थ भाव में चंद्रमा का गोचर करना आपके लाभ और सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपको आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी। आपको आज कोई लाभदायक डील मिलने की भी खुशी होगी। आप कोई गैजेट या शौक की चीज की खरीदारी कर सकते है। आपकी राशि में आज यात्रा का भी संयोग बना हुआ है। कोई मित्र या सहकर्मी आज आपकी मदद कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आज प्रगति का योग बना हुआ है। आप आज बिजनेस में अपनी योजना का लाभ ले पाएंगे। परिवार से भी आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा लेकिन आपको आज वाणी पर संयम रखना होगा नहीं तो कोई करीबी व्यक्ति आपसे नाराज हो सकता है।
कुंभ
कुंभ राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक होगा। आज चंद्रमा का गोचर दिन रात मेष राशि में होगा। ऐसे में तीसरे भाव में गोचर करते हुए चंद्रमा आपके लिए आज कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति बना रहे हैं आपको आज बड़े भाई से लाभ और सहयोग मिल सकता है। आपका कोई फैमिली मामला उलझा हुआ है तो आज वह सुलझ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह का संयोग बनेगा। आप आज दोस्तों के सहयोग से कोई जरूरी काम पूरा कर पाएंग। जो लोग बिजली के उपकरण या तकनीकी काम से जुड़े हुए हैं उनको भाग्य विशेष रूप से लाभ दिला सकता है। आपको किसी मित्र या दूर रहने वाले सगे संबंधियों से भी मिलने का मौका मिलेगा। आज आपको कोई ऐसा अनुभव भी हो सकता है जो जीवन भर आपके लिए यादगार बन सकता है।
मीन
आज सोमवार का दिन मीन राशि के जातको के लिए अच्छा रहेगा। आपकी रुचि आज पढने लिखने और कुछ नया करने में रहेगी। आपकी सोच और संपर्क का दायरा आज बढेगा। आपको मित्रों और सहकर्मियों से आज सहयोग मिलेगा। आपके सितारे बताते हैं कि किसी पुराना मित्र या परिचित से आपकी अनायास मुलाकात हो सकती है जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएगी। आपको आज आर्थिक मामलों में भी भाग्य का साथ मिलेगा। आप आज एक से अधिक स्रोत से धन प्राप्त कर सकते है। वैसे आज आपको कुछ लुभावने डील मिलने की वजह से आप बजट से बाहर जाकर खरीदारी कर सकते है। आपको भाग्य आज किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिला सकता है जो भविष्य में आपको लाभ दिला सकता है। आपको आज राजनीतिक और सामाजिक संपर्क का भी फायदा मिलेगा।
