मुख्यमंत्री ने स्वo विश्व बंधु को मरणोपरांत साथ ही भरत सिंह भारती एवं गोपाल जी त्रिवेदी को पद्मश्री से सम्मानित होने की घोषणा पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

पटना

बीपी डेस्क। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने स्वर्गीय विश्व बंधु को कला के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित करने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने श्री भरत सिंह भारती को कला के क्षेत्र में एवं श्री गोपाल जी त्रिवेदी को विज्ञान एवं अभियंत्रण के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित होने की घोषणा पर भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि उन व्यक्तित्वों को सम्मानित करने की घोषणा की गयी है, जिन्होंने कला तथा विज्ञान एवं अभियंत्रण जैसे क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *