बिहार में प्रशासनिक सेवा में बड़ा बदलाव, 51 अधिकारियों का ट्रांसफर…..

पटना

बीपी डेस्क। बिहार सरकार ने प्रशासनिक सेवा के कई पदाधिकारियों का तबादला किया है. कुल 51 अधिकारियों के स्थान बदले गए हैं. इसमें अपर सचिव, संयुक्‍त सचिव, अपर समाहर्ता (ADM) और उपसचिव शामिल हैं. सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. स्वास्थ्य विभाग में मृणायक दास को अपर सचिव बनाया गया है.

कला एवं संस्कृति विभाग में तारानंद महतो को अपर सचिव भेजा गया है. कुमार विनोद को औरंगाबाद का बंदोबस्त अधिकारी बनाया गया है. अमरेश कुमार अमर को महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त कार्यालय में संयुक्‍त सचिव नियुक्त किया गया है. आलोक कुमार, राज वर्धन और दुर्गेश कुमार को इसी कार्यालय में उपसचिव बनाया गया है. मो. अतहर सुन्‍नी वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी बने हैं.

प्रभात चंद्र नालंदा के बंदोबस्त पदाधिकारी बनाए गए हैं. अशोक कुमार गुप्ता को बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग में संयुक्‍त सचिव बनाया गया है. बुद्ध प्रकाश को ग्रामीण कार्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है. जन्‍मेजय शुक्‍ला को भागलपुर का अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) नियुक्त किया गया है. पूर्वी चंपारण का एडीएम विभागीय जांच मो. शिबगतुल्लाह बनाए गए हैं.

अशोक कुमार मंडल को पटना का अपर समाहर्ता विशेष कार्यक्रम बनाया गया है. सुरेश प्रसाद बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग में उपसचिव बनाए गए हैं. सैयद शहजाद अहमद को बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य सचिव बनाया गया है. नालंदा के वरीय उप समाहर्ता, अमित कुमार को कृषि विभाग में संयुक्‍त सचिव बनाया गया है.

युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में ब्रजकिशोर लाल विशेष कार्य पदाधिकारी बने हैं. किशनगंज, नवादा, औरंगाबाद, मधुबनी, पूर्णिया, समस्तीपुर, मधेपुरा, अररिया, सुपौल, कटिहार समेत कई जिलों के एसडीओ और अन्य पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. जिला भू अर्जन अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी जैसे पदों पर भी नियुक्तियां हुई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *