लैंग्वेज लैब के प्रति गया पॉलिटेक्निक कालेज के छात्र छात्राओं की बढ़ी रूचि, भाषा शिक्षण को दे रही नई दिशा

गया

विक्रांत। वर्तमान प्रतिस्पर्द्धात्मक शैक्षणिक परिवेश में महज में तकनीकी ज्ञान ही पर्याप्त नही है. बल्कि छात्र छात्राओं की शैक्षणिक और व्यावसायिक सफलता के लिए प्रभावी संचार कौशल में यथा वैश्विक भाषा की दक्षता छात्र छात्राओं के लिए आवश्यक हो गई है. छात्र छात्राओं की आवश्यकता को देखते हुए गया के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रबंधन द्वारा एक आधुनिक ‘लैंग्वेज लैब’ की स्थापना की गई है. जो छात्र छात्राओं के बीच हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में समावेशी तरीके से भाषा शिक्षण को नई दिशा प्रदान करती है. छात्र छात्राओं के बीच लैंग्वेज लैब आकर्षण का केंद्र बिंदु बनी हुई है.

सूबे का प्रख्यात राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज गया प्रबंधन द्वारा छात्र छात्राओं के बीच भाषा कौशल में श्रवण, वाचन, पठन और लेखन कला को विकसित करने के दूरदर्शी लक्ष्य को देखते हुए लैंग्वेज लैब की स्थापना की गई है. इस लैब में दक्ष प्राध्यापकों द्वारा रोल प्ले, विषय की प्रस्तुति, वाद विवाद, टेड टॉक, रिफ्लेक्शन राइटिंग कला जैसी गतिविधियों से छात्र छात्राओं को अवगत कराया जाता है. यह लैब पारंपरिक रटंत पद्धति से अलग एक ऐसा इंटरैक्टिव वातावरण प्रदान करती है. वहां हिंदी और अंग्रेजी भाषा के माध्यम से सभी छात्र छात्राएं समान रूप से सक्रिय भागीदारी निभाते हैं.

लैंग्वेज लैब की कक्षा छात्र छात्राओं के वास्तविक जीवन संचार के बीच एक सेतु का कार्य करती है. प्राचार्य का कथन: राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, गया के विद्वान प्राचार्य डा.एच.के. सिंह ने ब लैंग्वेज लैब की विशेषताओं की चर्चा करते हुए बताया कि सॉफ्ट वेयर शिक्षकों द्वारा डिजीटल रूप से कक्षा का संचालन, विद्यार्थियों की गतिविधियों की निगरानी, उनके बीच व्यक्तिगत मार्ग दर्शन, समूह चर्चा की जाती है. नतीजतन शिक्षण अधिक प्रभावी और व्यक्तिगत बन जाता है.

इसका सीधा लाभ छात्र छात्राओं को मिलता है. प्राचार्य डा सिंह कहते हैं कि लैब में छात्र छात्राओं को उच्चारण और बोलने की स्पष्टता समेत एडजस्टेबल स्पीड वाले स्पीड का अभ्यास कराया जाता है. साथ ही प्राचार्य ने बताया कि खास तौर पर लैंग्वेज एप्प के माध्यम से विदेशी भाषाओं में जापानी, जर्मन और फ्रेंच जैसी भाषाओं से संबंधित शिक्षण प्रदान की जाती है. वैश्विक भाषा भविष्य में कैरियर के अवसर और उच्च शिक्षा के कई रास्ते प्रदान करते है.

व्यक्तित्व के विकास को मजबूत बनाते हुए छात्र छात्राओं के भविष्य संवारने में सहायक बनता है. आगे प्राचार्य डॉ एच के सिंह ने कहा कि लैंग्वेज लैब की पहल संस्थान को शैक्षणिक और कौशल विकास का उत्कृष्ट केंद्र बिंदु है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप कॉलेज प्रबंधन समग्र शिक्षा और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के प्रति संकल्पित है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *