बिहार के पूर्वी चंपारण मोतिहारी बिहार में ग्रापए जिला इकाई का हुआ गठन
मोतिहारी, राजन द्विवेदी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बिहार के पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिला इकाई का गठन मोतिहारी में वरिष्ठ पत्रकार राजन द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किया गया। अतिथि के रूप में बिहार तिरहुत मंडल अध्यक्ष अरविंद नाथ तिवारी व प्रवेक्षक के रूप में कुशीनगर यूपी जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय रहे।
सर्व सम्मति से दिग्विजय भारद्वाज को जिला अध्यक्ष, ओम प्रकाश मिश्र को जिला महामंत्री, संजय मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष, राजन द्विवेदी , नरेंद्र झा जिला को संरक्षक चुना गया।
इस अवसर पर बगहा जिला अध्यक्ष इजरायल अंसारी, विवेक पांडेय जिला उपाध्यक्ष बेतिया, नरेंद्र पांडेय जिला महामंत्री बगहा, कुशीनगर से जिला सदस्यता प्रमुख दुर्गा दयाल तिवारी, पडरौना तहसील महामंत्री प्रदुमन दुबे, उपाध्यक्ष श्री प्रकाश तिवारी, मंत्री ओम प्रकाश पांडेय आदि उपस्थित रहे।
