जी-एयरफोर्स एयरोस्पेस द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक गया के परिसर में नियोजन मेला में 181 छात्र छात्राओं ने लिया हिस्सा

गया

विक्रांत। बिहार के गया स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज के परिसर में प्रतिष्ठित कंपनी जी-एयरफोर्स एयरोस्पेस द्वारा नियोजन मेले का आयोजन किया गया । इस प्लेसमेंट ड्राइव नियोजन मेले में मैकेनिकल एवं ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के कुल 181 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मीडिया प्रभारी डा.विनोद कुमार ने बताया कि इस कैंपस प्लेसमेंट में बिहार के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों के कुल 181 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया और सभी अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आयोजित लिखित परीक्षा में सभी अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

इस प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं में राजकीय पॉलिटेक्निक गया, अरवल, शेखपुरा, सीतामढ़ी, औरंगाबाद, नवादा, देहरी-ऑन-सोन, जमुई सहित अन्य सरकारी पॉलिटेक्निक तथा निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में आर्यभट्ट कॉलेज , जेम्स पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं बुद्धा कॉलेज के शामिल थे।

चयन प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन लिखित परीक्षा के उपरांत कॉलेज की टीपीओ कोऑर्डिनेटर प्रो. सनी कुमारी एवं प्रो. आनंद कुमार ने कालेज की ओर से कंपनी के प्रतिनिधियों का स्वागत पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया।

इसके पश्चात संस्थान के सभागार में कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा प्री-प्लेसमेंट टॉक दी गई, मौके पर कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा कंपनी का कार्यक्षेत्र, कार्य-संस्कृति तथा करियर संभावनाओं के बारे में प्रतिभागी छात्र छात्राओं के बीच विस्तृत जानकारी साझा की गई।

ऑनलाइन लिखित परीक्षा में सफल 92 छात्र-छात्राओं को साक्षात्कार हेतु शॉर्टलिस्ट किया गया। शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कंपनी के चयन पैनल द्वारा संपन्न कराया गया। इस मौके पर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज गया के प्राचार्य डॉ एच. के. सिंह ने जी- एयरफोर्स एयरोस्पेस के प्रति आभार व्यक्त किया।

और कहा कि कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव छात्र छात्राओं को उद्योग जगत से जोड़ने के अलावा छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य के निर्माण में अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. प्लेसमेंट ड्राइव के आयोजन में कर्मी पंकज कुमार एवं अच्युत कुमार समेत छात्र स्वयं सेवकों की भूमिका सराहनीय बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *