नालंदा में मां और दो बेटियों की मौत, ससुराल पर जहर देने का गंभीर आरोप

नालंदा

बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय: नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के जगनंदनपुर गांव में मंगलवार को एक मां और उसकी दो बेटियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। मृतकों में पिंटू यादव की पत्नी कविता देवी (28) और उनकी दो बेटियां सपना कुमारी (5) एवं गुंजन कुमारी (1.5 साल) शामिल हैं।मृतका के मायके वालों का आरोप है कि पिछले छह दिनों से ससुराल के लोग उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे और घर में खाना-पीना तक नहीं दिया जा रहा था।

पड़ोसियों के घर जाकर भोजन लेने पर भी सुरक्षा की व्यवस्था नहीं थी। पीड़ित परिवार ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि उन्होंने बहन और बच्चों को जहर दिया। जब तबीयत बिगड़ी, तो उन्हें पावापुरी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अस्पताल से ससुराल वाले फरार हो गए।

रहुई थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि घरेलू कलह के चलते महिला ने अपने बच्चों के साथ जहर खा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस एफएसएल टीम के माध्यम से साक्ष्य संकलन कर रही है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *