राजकीय पॉलिटेक्निक गया के छात्र-छात्राओं ने रक्त का दान कर पेश की अनूठी मिसाल, चहुंओर हो रही प्रशंसा

बक्सर

बीपी डेस्क। राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज गया के दर्जनों छात्रों व शिक्षकों ने अनूठा मिसाल पेश की है. कालेज के छात्रों द्वारा किए गए रक्त दान को लेकर शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने जमकर प्रशंसा की है।

राजकीय पॉलिटेक्निक, गया परिसर में मंगलवार को एक तरफ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. वहीं एचआईवी और एड्स जैसे बिमारी से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

शिविर शुभारंभ कालेज के प्राचार्य डॉ. हिरन कुमार सिंह ( डा एच के सिंह) ने किया. प्राचार्य डा सिंह ने रक्त दान करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्त दान को महादान की संज्ञा से नवाजा गया है।

आपात काल में मानव जीवन को बचाने में रक्त का व्यवहार में आना उनके लिए परम सौभाग्य होगा. रक्तदान शिविर में जयप्रभा हॉस्पिटल से आए स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा रक्त का संग्रह किया गया।

स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने सबसे पहले सभी छात्र-छात्राओं एवं फैकल्टी सदस्यों की स्वास्थ्य जांच के बाद रक्तदान कराया गया। चिकित्सकीय मानकों के अनुरूप रक्त का संग्रह किया गया ।

शिविर का आयोजन प्रो. अच्युत कुमार एवं प्रो. विनोद कुमार के संयोजकत्व में किया गया। रक्त का दान करने वाले एनएसएस के सुमन कुमार, विनीत रमन, शशि यादव, रंजीत कुमार, प्रेम कुमार, राकेश कुमार एवं सुनिता कुमारी आदि सहित दर्जन भर शामिल है।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के शिक्षकों में प्रो.सन्नी कुमारी, प्रो. डॉ. स्वाति वर्मा, प्रो. डॉ. मीनाक्षी, प्रो. खुशबू कुमारी तथा इंस्ट्रक्टर विजेन्द्र कुमार सहित संस्थान के अन्य कई शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

शिविर के संयोजक प्रो. विनोद कुमार एवं प्रो. अच्यूत कुमार ने बताया कि कि रक्तदान करने वाले सभी विद्यार्थियों को स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान किया गया। साथ ही यह जानकारी भी दी गई कि रक्त दान कर्ता का एक डोनर कार्ड बनाया जाएगा, जिसके माध्यम से वे सभी भविष्य में आपात स्थिति में उनके किसी रिश्तेदार को एक यूनिट रक्त निःशुल्क उपलब्ध कराया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *