Daily Horoscope : क्या कहते है आज आपके सितारे, कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए…..

राशिफल

मेष राशि
आज कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहेगी. साथ ही बिना सोचे-समझे किए गए निवेश से धन हानि होना संभव है. दिन खत्म होने से पहले परिजनों के साथ यात्रा हो सकती है. इसके अलावा आज आपके व्यय में वृद्धि होगी.

वृषभ राशि
कारोबार में नए अनुबंध होने से आज 12 फरवरी 2026 को आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. इसके अलावा बकाया की वसूली हो सकती है. आज आपके रुके कार्यों में गति आएगी. साथ ही यात्रा मनोनुकूल रहेगी.

मिथुन राशि
आज आपकी कार्यपद्धति में सुधार होगा. इसके अलावा नई योजना लाभ देगी. हालांकि, आज आप अस्वस्थ रहेंगे.

कर्क राशि
आज आपकी उन्नति होगी, जिसे देखकर शत्रु जलेंगे और आपको कष्ट देंगे. इसके अलावा आपकी आज तंत्र-मंत्र में रुचि भी बढ़ेगी. दिन खत्म होने से पहले कुछ कार्यों में गति आएगी. साथ ही आर्थिक लाभ होगा.

सिंह राशि
पिता के व्यवहार से दुखी व नाराज रहेंगे. इसके अलावा चोट लगने व चोरी होने से हानि होना संभव है. आज लाभ के अवसर आपके हाथ से निकलेंगे.

कन्या राशि
आज की गई यात्रा लाभकारी रहेगी. कन्या राशि वालों को आज गृहस्‍थ सुख मिलेगा. साथ ही राजकीय सहयोग मिलेगा. हालांकि, कुछ खास चीज के चोरी होने से हान‍ि होना संभव है. आज आप कोई जोखिम न लें.

तुला राशि
निजी जीवन को लेकर तनाव में रहेंगे. हालांकि, कारोबार में लाभ होगा. दिन खत्म होने से पहले तुला राशि वालों की बेरोजगारी दूर हो सकती है. उम्मीद है कि आज किए गए निवेश से लाभ होगा.

वृश्चिक राशि
आज बहनों से विवाद होगा, लेकिन बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. आज जरूरी कार्य सिद्ध होंगे. साथ ही निवेश से लाभ होगा.

धनु राशि
आपका बात-बात पर गुस्सा करना जरूरी कार्य बिगाड़ सकता है. दिन खत्म होने से पहले धनु राशि वालों को दु:खद समाचार मिल सकता है. आप आज जोखिम व जमानत के कार्य टालें, नहीं तो हानि हो सकती है.

मकर राशि
जरूरी कार्य की पूर्णता से उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी. आज आपके प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. दिन खत्म होने से पहले बौद्धिक कार्य सफल होंगे.

कुंभ राशि
आज आपको संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा. साथ ही जरूरी कार्य के सिद्ध होने से आत्मसम्मान बढ़ेगा. हालांकि, दिन खत्म होने से पहले आपके व्यवसायिक शत्रु परास्त होंगे.

मीन राशि
अपने अधिकारों का आज आप गलत प्रयोग न करें, नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं. संतान के परिणय संबंध के लिए की गई यात्रा आज सफल होगी. विवाहित जातकों को आज जीवनसाथी की चिंता रहेगी. हालांकि, बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है. आज निवेश करना शुभ रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *