24 घंटो का सामोहिक, अनशन सत्याग्रह आंदोलन का समापन, पूर्व विधायक अजीत ने तुड़वाया अनशन

बक्सर

जर्जर हो चुके डुमरांव की मुख्य सड़क एन एच 120 का निर्माण अविलंब कराओ।

बक्सर, विक्रांत। जिले भर के तमाम प्रखंड सहित डुमरांव प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर शुरू हुए 24 घंटो के सामुहिक अनशन-सत्याग्रह का आज समापन हुआ।सैकड़ों खेत व ग्रामीण मजदूरों के बीच डा अजीत कुमार सिंह ने खेग्रामस के जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान, खेग्रामस के जिला उपाध्यक्ष ललन राम , माले के युवा नेता सर्वेश कुमार पाण्डेय, धनई राम , शिवजी राम , शंकर राम को मीठा रस पिलाकर अनशन तुड़वाया।

अनशन तुड़वाने के पहले कामरेड ललन राम , सर्वेश पाण्डेय ने भी संबोधित किया।भारी तादाद महादलित गरीब भूमिहीन महिलाओ सहित पुरुष छात्र युवाओ ने भाग लिया! आर वाई ए के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह डुमरांव के पूर्व विधायक अजीत सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा जदयू सबसे ज्यादा विकास की बात करती है हालांकि यह विकास रोजगार विहिन विकास होता है।

सैकड़ों बड़े बड़े पुल , हाई-वे भाजपा बनवाती है लेकिन बिहार के शहरों को जोड़ने वाली सड़कों को जर्जर होने के लिए छोड़ दिया गया है। यह भाजपा की अमीरपरस्त कार्पोरेट परस्त नीति के कारण है। डुमरांव की सबसे मुख्य सड़क एन एच 120 को जर्जर छोड़ दिया गया है।

उन्होंने कहा कि आजादी के लम्बे समय गुजर जाने के बावजूद जिस जमीन पर गरीब जहा बसे है,उस जमीन का वासगीत का पर्चा नही मिला है,भाजपाई सरकार और प्रशासन की सबसे बड़ी विफलता है, बुलडोजर राज कायम करना चाहती है ,सम्राट और मोदी सरकार जो कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा, गांव के गरीब किसान मजदूर संघर्ष तेज करेगी , उन्होंने सभी गरीब भूमिहीन परिवार को 5-5 डीसमिल जमीन आवास और बलहा,

तेतरी गांव मे वर्षो से बसे मुसहर समुदाय और गरीब महादलित परिवारो को पीपीएच एक्ट 1947 के तहत जमीन का पर्चा देने की मांग करते हुए,बलहा के बेदखल जोत जमीन का पर्चाधारियो को कोट से आदेश मिलने के बावजूद जमीन पर दखल नही दिलाने का आरोप डंडारी अंचाधिकारी पर लगाये,उन्होंने जी ग्राम जी कानून के तहत काम देने और उचित मजदूरी देने और प्रवासी मजदूरो के सुरक्षा सम्मान गारंटी कानून बनाने,

सभी गरीबो को राशन सूची मे नाम शामिल कर कार्ड देने,नवोदय स्कूल के तरह सभी सरकारी स्कूल विकसित करने,गांव गरीब किसान मजदूर से पानी,सफाई से होल्डिंग टैक्स वसूली बंद करने,माइक्रोफाइनेंस और बैंक के कर्जदार महिलाओ को कर्ज माफ किया जाए, और बकाया बिजली बिल माफ करने,

रसोई गैस डीजल पेट्रोल सहित अन्य सामग्री की महंगाई दर पर रोक लगाने और बढते आपराध हत्या बलात्कार लूट हिंसा नफरत पर नियंत्रण करने एवं प्रखंड कार्यालय मे मनमानी और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग किए,सामुहिक अनशन सत्याग्रह पर बैठे ललन राम, कन्हैया पासवान,, सर्वेश कुमार पाण्डेय,धनई राम, चंद्रेश सिंह, शिवजी राजभर, शंकर राय सहित भगवान दास, जाबिर कुरैशी, ऊषा देवी, राजा अंसारी, राधेश्याम शर्मा, सहित अन्य सैकड़ों लोग मौजूद है,