Bihar News : पप्पू यादव को मिली जमानत, मगर अभी जेल में ही रहना होगा

पटना

बीपी डेस्क। 31 वर्ष वाले पुराने धोखाधड़ी के मामले में पप्पू यादव को सिविल कोर्ट से जमानत मिल गई है। हालांकि, उनको अभी जेल में ही रहना होगा। बुद्धा कॉलोनी कांड संख्या 72/26 में न्यायिक हिरासत के तहत वह जेल में ही रहेंगे।

इस मामले में जमानत पर सुनवाई कल होगी। बता दें कि पप्पू यादव पर धोखाधड़ी का ये मामला साल 1995 का है। यह पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से जुड़ा है। शिकायतकर्ता का नाम विनोद बिहारी लाल है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि पप्पू यादव और उनके सहयोगियों ने धोखे से उनका मकान किराए पर लिया और बाद में उस पर कब्जा कर लिया। इस केस में धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक धमकी और साजिश जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *