विक्रांत: बीते बुधवार पच्चीस मार्च 2026 को बिहार के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान प्रगति यात्रा में घोषित योजनाओं के कार्यों का अवलोकन कर उनके क्रियान्वयन की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली, साथ ही समृद्धि यात्रा में 592 करोड़ रुपए की लागत से 64 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किए।
जब-जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी यात्रा के दौरान बक्सर आए तब-तब विकास हेतु योजनाओं की बरसात हुई। मुख्यमंत्री जी के सात निश्चय, सात निश्चय-2 के तहत सभी क्षेत्र में सभी वर्गों का न्याय के साथ विकास हुआ और सात निश्चय-3 के तहत अब बिहार विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा। इसके अलावा 2025 से 2030 तक एक करोड़ रोजगार और नौकरी का वादा भी पूरा होगा।
नीतीश कुमार जी ने अपने योजनाओं के माध्यम से देश और अन्य प्रदेश को भी दिशा देने का कार्य किए है। यह बातें जनता दल यूनाइटेड अजजा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष और सीनेट सदस्य नथुनी प्रसाद खरवार ने कही. आगे उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने बिहार में जाति आधारित गणना कराकर सभी वर्गों में पाए गए 94 लाख गरीब परिवार को रोजगार हेतु 2 लाख का अनुदान राशि दे रहे है।
आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि देश में प्रारंभ हो रहे जनगणना से देश के गरीबों के विकास के लिए नीति बनेगी, अब अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति का आबादी के आधार पर आरक्षण के प्रतिशत में बढ़ोत्तरी भी हो जाएगी जो बिहार जाति आधारित गणना के आधार पर नहीं हो सकी।
