स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा नालंदा जिला कार्यालय में तिरंगा फहराकर मनाई गई खुशियां

नालंदा बिहारशरीफ

– जिलाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ लहराया तिरंगा

बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : देश की 80 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, नालंदा जिला के तत्वावधान में जिला कार्यालय, मेहनौर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नालंदा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने की। उन्होंने जिला कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ शान से तिरंगा फहराया। तिरंगा फहराते ही पूरे परिसर में राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रीय गान सहित “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “जय हिंद” के गगनभेदी नारों से वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।

इस अवसर पर राजेश कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “तिरंगा हमारे मान, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हम सभी कार्यकर्ताओं का संकल्प है कि पार्टी और राष्ट्र सेवा के लिए तन-मन-धन से समर्पित रहेंगे।

“कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय मिठाई जलेबी बांटकर खुशियां मनाईं और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह, चंद्रकांता सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, सुधीर कुमार, तेजस्विता राधा, साबो देवी, डा आशुतोष कुमार, नीरज कुमार डब्ल्यू, जिला महामंत्री शिवरतन प्रसाद, जिला मंत्री अमरेश कुमार,

प्रवीण कुमार सिंह, राजू माहुरी, कार्यालय मंत्री गोपाल कुमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूचि श्री वास्तव, पुनीता देवी, रजनीश कुमार, संदीप कुमार, धनंजय कुमार, अविनाश कुमार, धर्मेंद्र कुमार धुरी, राजेश सिंह सिसोदिया, मनस्वी शर्मा, विश्वनाथ कुमार, सुजीत कुमार, आलोक रंजन, राजीव कुमार, रौशन कुमार यादव, संजय कुशवाहा ,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।