Horoscope Today : आइए विस्तार से जानते हैं आपका आज का राशिफल

राशिफल

मेष
चुनौतीपूर्ण समय में भी आप अपनी योग्यता और आत्मविश्वास से परेशानियों का सामना कर लेंगे। उन्नति के लिए अपने हितों को भी प्राथमिकता देना जरूरी है। खासतौर पर महिलाओं के लिए दिन बहुत अनुकूल है। विपरीत परिस्थिति में घबराने और तनाव लेने के बजाय शांत तरीके से समस्या सुलझाने की कोशिश करें। दूसरों से ज्यादा उम्मीद रखने के बजाय अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। कुछ समय आत्मचिंतन में भी लगाना जरूरी है। बिजनेस की मार्केटिंग से जुड़े कामों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। बेहतर होगा कि फिलहाल कार्यक्षेत्र में अपनी मौजूदगी रखें। कहीं निवेश करने की योजना है तो समय अनुकूल है, लेकिन किसी तरह का जोखिम लेने से बचें। पति-पत्नी के बीच तालमेल की कुछ कमी रह सकती है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। कब्ज और गैस जैसी परेशानियों से राहत के लिए खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

वृष
दिन व्यवस्थित रहेगा। दूसरों की सलाह लेने के बजाय अपनी समझ और मन की आवाज पर भरोसा करें। इससे आप अपने काम बेहतर तरीके से पूरे कर पाएंगे। किसी पॉलिसी में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो फैसला ले सकते हैं। कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से दूरी रखें। अनचाही वजहों से कुछ कामों में रुकावट आ सकती है। किसी गलत व्यक्ति की वजह से बदनामी होने की आशंका है, इसलिए बेवजह मेलजोल और संपर्क बढ़ाने से बचें। फाइनेंस से जुड़े कामों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। काम के प्रति गंभीरता से कार्यक्षेत्र की व्यवस्था अच्छी रहेगी। स्टाफ और कर्मचारियों का भी सहयोग मिलेगा। घर में सुकून रहेगा। परिवार के साथ किसी समारोह में जाने का कार्यक्रम बन सकता है। गैरजरूरी प्रेम संबंधों में समय बर्बाद न करें। गैस और बदहजमी बढ़ाने वाली चीजें खाने से बचें। सकारात्मक रहें। थोड़ी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।

मिथुन
आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और काम करने के तरीके से सभी काम शांतिपूर्ण ढंग से पूरे होंगे। जो लोग आपके खिलाफ थे, उनके सामने आपकी स्थिति साफ होगी और संबंध दोबारा अच्छे हो सकते हैं। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। गुस्सा और चिड़चिड़ापन परेशानी बढ़ा सकता है। बाहरी लोगों को निजी मामलों में दखल न देने दें, क्योंकि इससे समस्या बढ़ सकती है। व्यक्तिगत संबंध मधुर रखने की कोशिश करें। बिजनेस में फिलहाल चल रहे कामों पर ही ध्यान दें। कोई नया काम शुरू करने के लिए सही समय का इंतजार करें। मार्केटिंग से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल में कुछ बदलाव की योजना भी बन सकती है। परिवार में सुकून रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। थकान और तनाव का असर काम करने की क्षमता और मनोबल पर पड़ सकता है। योग और मेडिटेशन को दिनचर्या में शामिल करें।

कर्क
दिन व्यस्त रहेगा। संतान से जुड़ी किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरा करने से राहत मिलेगी। युवाओं को मेहनत के मुताबिक अच्छी उपलब्धि मिल सकती है। शाम को परिवार के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। दोपहर बाद कुछ विपरीत परिस्थितियां बन सकती हैं। कभी लगेगा कि हालात हाथ से निकल रहे हैं, लेकिन धैर्य और समझदारी से आप स्थिति संभाल लेंगे। मानसिक तनाव के कारण अपने कामों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। कार्यस्थल पर कामकाज अच्छा रहेगा। कर्मचारियों की वजह से कुछ दिक्कतें आएंगी, जिन्हें आप समझदारी से सुलझा लेंगे। सरकारी नौकरी में लक्ष्य पूरा करने के लिए उच्च अधिकारियों की मदद मिलेगी। ऑफिस का माहौल भी अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। जीवनसाथी की तबीयत ठीक न होने से घर पर ज्यादा समय देना पड़ सकता है। गैरजरूरी प्रेम संबंधों में समय बर्बाद न करें। नकारात्मक सोच का असर सेहत पर पड़ सकता है। कुछ समय आत्मचिंतन और मेडिटेशन में लगाएं।

सिंह
ग्रह स्थिति अच्छी है। पिछले कुछ समय से जो लक्ष्य तय किया हुआ है, उस पर काम करने का अच्छा समय है। संतान को कोई उपलब्धि मिलने से घर में खुशी रहेगी। कहीं फंसा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। करीबी रिश्तों में पैसों को लेकर अनबन हो सकती है। विपरीत परिस्थिति में आत्मविश्वास और मनोबल मजबूत रखें। दूसरों की बातों और अफवाहों पर ध्यान न दें। यात्रा कर रहे हैं तो सामान संभालकर रखें। कारोबार बढ़ाने के लिए अपने बिजनेस कॉन्टैक्ट मजबूत करें। किसी विधायक या राजनेता से मिलने का मौका मिले तो उसे न गंवाएं, यह फायदेमंद हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों का अपने विभाग में प्रभाव बना रहेगा। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे और घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखें। मौसम के अनुसार दिनचर्या रखें। गैस और बदहजमी की वजह से जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

कन्या
उधार दिया या अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। समझदारी और सूझबूझ से काम लेने पर परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। संतान की पढ़ाई या करियर से जुड़ी चिंता का समाधान भी मिलेगा। कोई परेशानी आने पर धैर्य रखें और शांत तरीके से समाधान निकालें। अहंकार और गुस्से में किसी से उलझने पर सम्मान प्रभावित हो सकता है। दिखावे में फिजूलखर्ची न करें। मामा पक्ष के साथ विवाद होने की स्थिति बन सकती है। कारोबार की अंदरूनी व्यवस्था और काम करने के तरीके में बदलाव की जरूरत है। नेटवर्किंग और सेल्स से जुड़े कामों में अच्छे अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोग फाइनेंस से जुड़े कामों में बहुत सावधानी रखें, वरना परेशानी हो सकती है। मुश्किल परिस्थितियों में परिवार का साथ आपका मनोबल बनाए रखेगा। दांपत्य जीवन भी मधुर रहेगा। खानपान के साथ व्यायाम और योग पर भी ध्यान दें। इम्यूनिटी मजबूत रखना जरूरी है।

तुला
ग्रह स्थिति सकारात्मक रहेगी। निजी काम से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला बेहतर साबित होगा। किसी रिश्तेदार के आने से घर में खुशी रहेगी। किसी परेशानी का समाधान भी मिलेगा। संतान का मनोबल बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि वह अपने करियर को लेकर परेशान रह सकती है। दूसरों की परेशानियों में बेवजह न उलझें, वरना आपका नुकसान होगा और अपने कामों में भी रुकावट आ सकती है। बिजनेस से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं पर दोबारा विचार करें या आज उन्हें टाल दें, क्योंकि परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल नहीं हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में कागजी कार्रवाई बहुत सावधानी से करें। थोड़ी सावधानी बड़ी परेशानी से बचा सकती है। वैवाहिक संबंधों में छोटी-मोटी शिकायतें बनी रह सकती हैं। प्रेम संबंधों में मर्यादा रखें। प्रदूषण और मौसम से बचाव रखें। ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।

वृश्चिक
दिन अच्छा रहेगा। आपका कोई सपना पूरा हो सकता है। उसे हासिल करने के लिए आत्मविश्वास और मेहनत बनाए रखें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। ज्यादातर काम व्यवस्थित तरीके से पूरे होंगे। दूसरों की मदद करते समय ध्यान रखें कि आपके अपने काम प्रभावित न हों। भाइयों से मनमुटाव हो सकता है, लेकिन समझदारी से स्थिति जल्दी संभल जाएगी। बिजनेस की गतिविधियां अच्छी रहेंगी। किसी दूसरे के दखल से आपकी योजना बिगड़ सकती है, इसलिए दूसरों की सलाह पर ज्यादा भरोसा करने के बजाय अपनी क्षमता पर ध्यान दें। ऑफिस का माहौल शांत और सुकून भरा रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंध को विवाह में बदलने के लिए परिवार से बात करने का अच्छा समय है। सकारात्मक सोच और व्यवस्थित दिनचर्या रखने से शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे।

धनु
परिवार और निजी कामों में दिनभर व्यस्त रहेंगे। परिवार के साथ खरीदारी में समय बीतेगा और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी और सम्मान मिलेगा। आज की गई यात्रा से मनचाहा फायदा मिलने की संभावना कम है। बेहतर होगा कि अपने मौजूदा कामों पर ध्यान दें। बेवजह गुस्सा और चिड़चिड़ापन हो सकता है। अपनी इन कमियों पर काबू रखें। घर के बड़े लोगों की सलाह पर जरूर ध्यान दें। कारोबार से जुड़ी किसी समस्या से राहत मिलेगी। कर्मचारियों और सहयोगियों से अच्छे संबंध रखने पर उनकी काम करने की क्षमता भी बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों पर टारगेट पूरा करने का दबाव रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रही समस्या को शांत तरीके से सुलझाएं, ताकि परिवार की व्यवस्था पर इसका गलत असर न पड़े। मौसम के कारण किसी तरह का इंफेक्शन होने की आशंका है। इम्यूनिटी मजबूत रखें।

मकर
घर में शांति और सुकून रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच चल रहा मनमुटाव भी दूर हो सकता है। अपनी मेहनत से मुश्किल से मुश्किल काम पूरा कर लेंगे। इससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। लापरवाही और देरी के कारण जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। किसी कार्यक्रम में मान-सम्मान को ठेस पहुंचने जैसी स्थिति बन सकती है। बेवजह और जरूरत से ज्यादा बोलने से बचें। कारोबार में पुरानी पार्टियों से संबंध बेहतर रखें। काम की क्वालिटी सुधरने से अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। नौकरी में ऑफिशियल यात्रा के कारण छुट्टी का आनंद नहीं ले पाएंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी करीबी मित्र के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर हो सकती है। खानपान का खास ध्यान रखें। गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है।

कुंभ
ग्रह स्थिति सकारात्मक है। मेहनत से वह सब हासिल कर सकते हैं जिसकी आपने उम्मीद की है। सफलता और उन्नति के रास्ते खुलेंगे। युवाओं को कोई उपलब्धि मिलने से तनाव कम होगा। अनजान लोगों से दूरी रखें। किसी साजिश या षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजें खराब होने से मरम्मत पर पैसा खर्च हो सकता है। घर में खराब चीजें जमा न रखें। कार्यक्षेत्र में कुछ ठोस और महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। इससे लंबे समय से रुके काम तेजी से पूरे होंगे और भविष्य में फायदा मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के काम से वरिष्ठ अधिकारी पूरी तरह संतुष्ट रहेंगे। घर और बिजनेस के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंध भी मधुर रहेंगे। कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या दोबारा परेशान कर सकती है। लापरवाही न करें और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

मीन
किसी खास काम के लिए कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिलने की संभावना है। दूसरे कामों में भी आपकी सक्रियता बनी रहेगी। लोगों की बातों की परवाह किए बिना अपने काम पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। निजी मामलों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों से संबंध खराब न होने दें। संबंध बेहतर रखने के लिए आपको खुद कोशिश करनी होगी। विद्यार्थी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला आज टाल दें, क्योंकि दूसरे कामों में व्यस्त रहने से आप इस पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे। कर्मचारियों का सहयोग मिलता रहेगा। नौकरी में ज्यादा काम होने से आपके ऊपर कोई विशेष जिम्मेदारी और अधिकार भी बढ़ सकता है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका भी मिल सकता है। मौसम से बचाव के लिए दिनचर्या व्यवस्थित रखें और खानपान का भी ध्यान रखें।