चंपारण की खबर : गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर डीएम ने गांधी मैदान का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

Uncategorized

मोतिहारी, राजन द्विवेदी। आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने आज मोतिहारी नगर निगम के नगर आयुक्त के साथ स्थानीय गांधी मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को पेय जल की व्यवस्था के लिए जरूरी संख्या में आकलन कर हैंडपंप लगाने, अस्थाई शौचालय का निर्माण कराने का निर्देश दिया।

इस दौरान डीएम ने गांधी मैदान में लगाए गए जिम एवं खेलकूद से संबंधित इक्विपमेंट व टूल्स का भी निरीक्षण किया एवं उसकी जानकारी ली। साथ ही गांधी मैदान में खेल रहे बच्चों से बातचीत कर उनके लिए और अन्य जरूरी व्यवस्था की भी जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *