बीपी डेस्क। जिले के दुल्लहपुर गांव में नव निर्मित भगवान सूर्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 6 फरवरी को होना सुनिश्चित है। मौके पर आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के भंडारा का आयोजन आगामी आठ फरवरी होना तय है।

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ और भगवान सूर्य नारायण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा धार्मिक अनुष्ठान को लेकर धर्मानुरागियों सहित सामान्य श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ के बीच बुधवार को बक्सर सदर के पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी अपने मित्रों के साथ महायज्ञ में शामिल हुए और भगवान सूर्य के मंदिर में माथा टेका।
पूर्व विधायक श्री तिवारी ने कहा कि भगवान सूर्य सच्च के प्रतीक है। भगवान सूर्य का आर्शिवचन समस्त मानव जगत को समान भाव से मिलता है। भगवान सूर्य की उपासना और अराधना का लाभ मिलता है।
जिले का प्रथम नव निर्मित भगवान सूर्य नारायण मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे पूर्व विधायक श्री तिवारी के अलावा आइआइटी पटना के निदेशक सह दुल्लहपुर निवासी डा पी एन सिंह, दुल्लहपुर निवासी पॉलिटेक्निक कालेज के प्राचार्य डा एच के सिंह ने भगवान सूर्य नारायण मंदिर मे माथा टेका।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ समिति के प्रमुख सदस्य बिंध्यांचल सिंह, भोला सिंह और दुल्लहपुर के पूर्व मुखिया सह जिला पार्षद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुनिल सिंह ने बताया कि भंडारा में सामान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।
महायज्ञ के आयोजन में तमाम धर्मानुरागियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। मानव कल्याण के लिए श्री प्रपन्नाचार्य की अगुवाई में मंत्रोच्चारण के साथ नियमित महायज्ञ अनुष्ठान जारी है।
