गाजीपुर की क्रिकेट टीम ने डुमरांव की टीम को 14 रनों से हराया, बक्सर के बलिहार में आयोजित लीग क्रिकेट मैच दर्शकों की उमड़ रही भीड़

बक्सर

बीपी डेस्क : बक्सर जिलान्तर्गत सिमरी अंचल के बलिहार क्रिकेट क्लब बलिहार के बैनर तले स्थानीय हाई स्कूल के खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट लीग मैच के दौरान बुधवार को डुमरांव बनाम गाजीपुर क्रिकेट टीम के बीच शानदार मैच खेला गया. मैच के कड़े मुकाबले में गाजीपुर की क्रिकेट टीम ने डुमरांव टीम को महज 14 रन से हरा दिया.

दोनो टीमों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब गाजीपुर के अरसद ने 84 रन बनाकर प्राप्त किया. कुल सोलह ओवर वाले क्रिकेट मैच का शुभारंभ जिले के दुल्हपुर पंचायत के सम्मानित पूर्व मुखिया सुनिल कुमार सिंह ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए पीच पर फीता काट कर किया. मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए दुल्हपुर पंचायत के पूर्व मुखिया श्री सिंह ने कहा कि खेल के मैदान हार व जीत मायने नही रखता है.

बल्कि खेल कूद में हिस्सा लेना मायने रखता है. उन्होंने कहा कि खेल कूद महज मनोरंजन का माध्यम नही है. बेहत्तर स्वास्थ के लिए खेल कूद जरूरी है. स्वास्थ लाभ प्रदान करता है खेल कूद. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा खेल कूद को बढ़ावा दी जा रही है. खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी में प्राथमिकता दी जाती है.

इस मौके पर आगत अतिथियों का स्वागत क्रिकेट क्लब के संयोजक रजनीश कुमार सिंह, अश्विनी मिश्रा, विक्की यादव, जय सिंह एवं विकास मिश्रा ने किया. क्रिकेट मैच के दौरान अंपायर की भूमिका राजवीर सिंह, चुनु मिश्रा एवं विक्की ने निभाई. उद्घोषक के तौर पर ऋषभ राय, शुभम चौरसिया, आशुतोष सिंह एवं छोटाली ओझा द्वारा निभाई गई.कल का मैच बलिया क्रिकेट टीम और रोहतास क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा.

बलिहार क्रिकेट क्लब के संयोजक रजनीश सिंह ने बताया कि गत दिनों बक्सर बनाम चक्की, आरा बनाम चौंगाई, नियाजीपुर बनाम बरुना, दहिवर बनाम सिंघनपुरा की टीम के बीच मैच खेला जा चुका है . उन्होंने बताया कि क्वार्टर मैच 23 जनवरी को बक्सर बनाम नियाजीपुर,24 जनवरी को नंदन डुमरांव बनाम आरा और 25 जनवरी को चकौड़ा आरा बनाम दहिवर बक्सर की टीम के बीच खेला जाएगा.

लीग मैच के आयोजन में विशेष सहयोगी रुद्र सोलर है. लीग मैच आयोजन समिति में लाल कृष्ण सिंह,आदित्य मिश्रा, रौनक सिंह, पवन सिंह,संतोष सिंह, डब्लू यादव, संदीप पासवान, शिवानंद मिश्रा के अलावा सेराज अंसारी, विजय सिंह, विकास मिश्रा, संतोष सिंह एवं धर्मेन्द्र नट आदि खेल प्रेमी के नाम शामिल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *