-प्रधानमंत्री के मासिक कार्यक्रम मन की बात की आगामी रविवार को प्रसारित होने वाले प्रसारण को प्रत्येक बूथों पर सुनने का आग्रह
बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : आज भारतीय जनता पार्टी, नालंदा जिला की एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला कार्यालय, मेहनौर में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सह नालंदा क्षेत्रीय प्रभारी बलराम मंडल एवं प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी संजय कुमार मुन्ना उपस्थित रहे। बैठक के दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं ने जिले के समस्त जिला पदाधिकारियों, सभी मोर्चों के जिलाध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।
मुख्य अतिथियों ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर बूथ स्तर तक पार्टी को और अधिक मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का भी आह्वान किया गया।
जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए जिला संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी और आश्वस्त किया कि नालंदा जिला संगठन पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए कार्य करेगा। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, शैलेन्द्र कुमार, सुधीर कुमार, डा आशुतोष कुमार, नीरज कुमार डब्ल्यू, शिवशंकर दास, साबो देवी, तेजस्विता राधा, जिला महामंत्री विरेन्द्र गोप,
शिवरतन प्रसाद, जिला मंत्री अमरेश कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, कंचन चंद्रवंशी, रंजू कुमारी, योगेंद्र मंडल, राजू माहुरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूचि श्रीवास्तव, ओ बी सी मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुमार चंद्रवंशी, सोनू कुमार हिंदू, धीरज पाठक, सुभाष सिंह, मंडल अध्यक्ष मंजय चंद्रवंशी, विपीन झा, संदीप कुमार, मनोज कुमार, अविनाश कुमार, पियूष कुमार ,रजनीश कुमार, आशुतोष कुमार, गौरव प्रकाश, आजाद कुमार, शिवशंकर प्रसाद, ई. मंटू कुमार, रौशन कुमार यादव, आलोक रंजन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
