नालंदा: डीएम एवं एसपी की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक संपन्न

नालंदा

– बाइक पेट्रोलिंग के माध्यम से छोटे-छोटे गलियों में की जाएगी पेट्रोलिंग

बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय: 28 फरवरी 2026 को नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में होली पर्व के मद्देनजर जिले भर में शान्ति-व्यवस्था विधि-व्यवस्था संधारण के लिए जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। सर्वप्रथम जिला शांति समिति के गणमान्य सदस्यों द्वारा होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि होली पर्व आपसी भाईचारे एवं हर्षोल्लाह के साथ मनाएं ,आपसी सौहार्द वातावरण में पर्व को खुशीपूर्वक मनाएं। जिलाधिकारी ने जिला शांति समिति के सभी सदस्यों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी सदस्यों के द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहे हैं जिससे जिले भर में शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व संपन्न हो रहे हैं , जो काबिले तारीफ है।

जिला शांति समिति के सभी सदस्यों से अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा कि पर्व के अवसर पर किसी प्रकार की छोटी से छोटी अप्रिय घटनाओं की सूचना जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तक अवश्य पहुंचाएं ताकि समय रहते घटनाओं पर काबू पाया जा सके । पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए जिला पुलिस प्रशासन सदैव तत्पर है, आप सभी जिलेवासी हर्सोल्लास के साथ होली पर्व मनाएं।

होली पर्व के दौरान संवेदनशील, अति संवेदनशील स्थलों पर विशेष दंडाधिकारियों, पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा गश्ती दलों को सक्रिय रखा जाएगा। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। लहरिया कट चलाने वाले बाइकर्स के विरूद्ध होगी कार्रवाई की जाएगी। बाइक पेट्रोलिंग के माध्यम से भी छोटे-छोटे गलियों में की जाएगी पेट्रोलिंग।

होली पर्व को लेकर विभिन्न मादक पदार्थों के सप्लाई चैन को रोकने के लिए प्रभावी रूप से की जा रही है वाहनों की जांच। होली पर्व के अवसर अश्लील गानों पर रोक लगाएं । इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, सहायक प्रशिक्षु समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक सहित अन्य पदाधिकारी एवं जिला शांति समिति के सदस्य गण आदि उपस्थित थे।