मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से विचार-विमर्श किया

पटना

बीपी डेस्क। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और उनके साथ विचार-विमर्श किया।

मुख्यमंत्री ने अपने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ मुलाकात के दौरान वहां की कार्य पद्धति के संबंध में विभिन्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सचिवालय के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्यपदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, गृह विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री संजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सचिवालय में जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों से की मुलाकात

साथ ही मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री सचिवचालय में जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया। श्री सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर विधायकगण, विधान पार्षदगण, पूर्व सांसदगण, पूर्व विधायकगण,

पूर्व विधान पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों समेत बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों की बधाई एवं शुभकामनायें स्वीकार करते हुये उनका अभिवादन किया और आभार व्यक्त किया।