नालंदा रेलवे स्टेशन रोड से 20 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

नालंदा बिहारशरीफ

बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : नालंदा के पुलिस अधीक्षक हृदय कांत के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों एवं शराब के कारोबार के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर नालंदा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नालंदा रेलवे स्टेशन रोड से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

नालंदा थाना के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन रोड के आसपास शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से कुल छोटा बड़ा मिलाकर कुल अंग्रेजी शराब की भारी 20 बोतलें बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मिथिलेश कुमार (37 वर्ष) के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय रामप्यारे पासवान का पुत्र है तथा ग्राम धरहरा, थाना सिलाव, जिला नालंदा का रहने वाला बताया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाने की तैयारी थी। नालंदा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शराब एवं मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।