नालंदा: तिरंगे के सम्मान के साथ साइबर सुरक्षा और सौर ऊर्जा का संदेश, नालंदा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ

बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नालंदा में बुधवार को ‘हर घर तिरंगा-2026’ अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। समाहरणालय से श्रम कल्याण केंद्र मैदान तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिलाधिकारी उदिता सिंह, पुलिस अधीक्षक भारत सोनी, उप विकास आयुक्त और नगर आयुक्त […]

Continue Reading

देश भक्ति धुनों से गूंज उठा पटना जंक्शन रेलवे परिसररेलवे सुरक्षा बल बैंड की टीम ने दी राष्ट्रभक्ति धुनों की मनमोहक प्रस्तुति

नालंदा, अविनाश पांडेय। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के उपलक्ष्य में रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देशभर के प्रमुख स्थलों पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के बैंड दल द्वारा राष्ट्रभक्ति एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत धुनों की प्रस्तुति किए जाने की कड़ी में आज दिनांक 12.08.2026 को पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन परिसर में सायं काल […]

Continue Reading

नालंदा: सेंट जोसेफ एकेडमी में ‘Bounce Back’ पर हुआ सेमिनार

बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : खंदकपर स्थित सेंट जोसेफ एकेडमी में बुधवार को कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Bounce Back: A Kickstart with Positivity’ विषय पर विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को तनाव, ओवरथिंकिंग, आत्मविश्वास की कमी, घबराहट, असुरक्षा और अकेलेपन जैसी चुनौतियों से बाहर निकलकर सकारात्मक […]

Continue Reading

नालंदा: सोलर लोन मेले में 73 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण, 14 को मौके पर मिला लोन

— पीएम सूर्य घर योजना को बढ़ावा देने के लिए बिहारशरीफ टाउन हॉल में हुआ सोलर लोन मेला सह सौर ऊर्जा अग्रदूत पुरस्कार समारोह बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहारशरीफ के टाउन हॉल में जिला पदाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में सोलर लोन मेला […]

Continue Reading

नालंदा : अनोखी पहल! सरकारी कार्यालयों की दीवारें बनीं छात्रों का कैनवास, कलाकृतियां देख ठिठक रहे राहगीर

बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर की सरकारी कार्यालयों की चारदीवारियां इन दिनों रंग-बिरंगी कलाकृतियों से सज रही हैं। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं समूह में पहुंचकर दीवारों पर ऐसी आकर्षक तस्वीरें उकेर रहे हैं, जिन्हें देखकर राहगीर भी कुछ पल ठहरने को मजबूर हो जा रहे हैं। रंग और कूची के जरिए […]

Continue Reading

नालंदा: 15वें वार्षिकोत्सव पर सजा ‘द प्राइड ऑफ बिहार’ का मंच

सम्मान, संस्कृति और उपलब्धियों से यादगार बनी शाम, विशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाया समारोह का गौरव बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : आर्यन्स न्यूज़ के 15वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर स्थानीय टाउन हॉल में ‘द प्राइड ऑफ बिहार सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा, समाजसेवा, व्यवसाय, कला और अन्य क्षेत्रों में […]

Continue Reading

नालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, एकंगरसराय चौक जाम

तारापुर गांव के पास बाइक सवार श्याम प्रसाद को बदमाशों ने मारी गोली, गले में गोली लगने से मौके पर मौत बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : एकंगरसराय थाना क्षेत्र के तारापुर गांव के पास रविवार की शाम बदमाशों ने बाइक सवार अमनारखास पंचायत के पंचायत समिति सदस्य श्याम प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक […]

Continue Reading

दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बिहारशरीफ

बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : सावन की दूसरी सोमवारी पर सोमवार को बिहारशरीफ शहर समेत आसपास के इलाकों में भगवान शिव की भक्ति चरम पर रही। सुबह सूर्योदय से पहले ही श्रद्धालु स्नान कर पूजा की थाली और जलपात्र लेकर शिवालयों की ओर निकल पड़े। धनेश्वर धाम, हिरण्येश्वर धाम, जंगलिया बाबा मंदिर, अभयनाथ मंदिर, सिद्धेश्वरनाथ मंदिर […]

Continue Reading

नालंदा: भरावपर फ्लाईओवर से बालिका ने लगाई छलांग, दोनों पैर और एक हाथ टूटे

बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : लहेरी थाना के सामने स्थित फ्लाईओवर से रविवार को 14 वर्षीय बालिका ने छलांग लगा दी। हादसे में उसके दोनों पैर और एक हाथ में गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने उसे पावापुरी […]

Continue Reading

नालंदा: छात्राओं को सरकारी योजनाओं और सुरक्षा व्यवस्था की दी जानकारी

— डीएम ने ‘माई भारत’ पोर्टल से जुड़ने की अपील की, ICCC में 491 CCTV कैमरों की दिखाई लाइव निगरानी बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : छात्राओं को सरकारी योजनाओं, डिजिटल प्लेटफॉर्म और शहर की सुरक्षा व्यवस्था से जोड़ने के उद्देश्य से संवाद एवं एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को जिला प्रशासन, […]

Continue Reading