बिहारशरीफ नगर निगम बोर्ड बैठक में भारी हंगामा, विकास राशि को लेकर पार्षदों में तीखी नोकझोंक

गार्ड बुलाने तक पहुंचा मामला, वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : बिहारशरीफ नगर निगम बोर्ड की बैठक गुरुवार को भारी हंगामे और पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक के कारण बीच में ही स्थगित करनी पड़ी। विकास योजनाओं की राशि के बंटवारे को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। […]

Continue Reading

इस्लामपुर के ब्रह्मगावां में 564 एकड़ में बनेगा औद्योगिक क्षेत्र, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

फूड प्रोसेसिंग और फैब्रिकेशन इकाइयों से मिलेगा रोजगार, किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : नालंदा जिले में औद्योगिक विकास को नई गति देने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी उदिता सिंह ने […]

Continue Reading

नालंदा: सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में खून की दलाली का खुलासा, महिला सुरक्षा गार्ड पर ₹13 हजार लेकर रक्त बेचने का आरोप

मरीज को मुफ्त में मिलना था खून, जांच में सीसीटीवी फुटेज से खुली पोल; एफआईआर की तैयारी बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में खून की कथित खरीद-बिक्री का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अस्पताल में तैनात एक महिला सुरक्षा गार्ड पर दलाल के माध्यम से मरीज के परिजनों से ₹13 हजार […]

Continue Reading

चंपारण श्रावणी मेला : DM-SP ने श्रावणी मेला को लेकर की ब्रीफिंग, कहा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

मोतिहारी, राजन द्विवेदी। पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज स्थित बाबा सोमेश्वरनाथ धाम में आयोजित श्रावणी मेला के सफल संचालन को लेकर बुधवार को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की आज संयुक्त ब्रीफिंग हुई।जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने संयुक्त रूप से पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।DM ने कहा कि […]

Continue Reading

नालंदा : बाबा मणिराम लंगोट अर्पण मेले का शुभारंभ, जिला प्रशासन ने चढ़ाई पहली लंगोट

बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : बिहारशरीफ के ऐतिहासिक बाबा मणिराम अखाड़ा में आयोजित होने वाला आठ दिवसीय लंगोट अर्पण मेला बुधवार से श्रद्धा और आस्था के माहौल में शुरू हो गया। मेले का विधिवत शुभारंभ जिला प्रशासन, नालंदा की ओर से बाबा मणिराम की समाधि पर पहली लंगोट अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी […]

Continue Reading

नालंदा : सोना कारोबारी से लूट, चेन और मोबाइल भी नहीं छोड़ा

बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने एक सोना कारोबारी को निशाना बनाते हुए पिस्टल की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। दो बाइक पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने कारोबारी से ₹70 हजार नकद, सोने की चेन और मोबाइल फोन लूटकर […]

Continue Reading

नालंदा में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ पर डीएम उदिता सिंह ने दिए सख्त निर्देश

बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : जिले में औद्योगिक विकास को नई गति देने, निवेश को प्रोत्साहित करने तथा उद्यमियों के लिए पारदर्शी और सुगम व्यावसायिक माहौल तैयार करने के उद्देश्य से समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में ‘व्यापार सुगमता (Ease of Doing Business)’ एवं ‘जिला व्यापार सुधार कार्य योजना’ की समीक्षात्मक […]

Continue Reading

नालंदा: पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा दिया बाइक लूटकांड मामला, 5 गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : यह खबर नालंदा से है। नूरसराय थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपाची मोटरसाइकिल लूटकांड का महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। साथ ही लूटी गई अपाची […]

Continue Reading

नालंदा डीएम उदिता सिंह सख्त, फरियादियों की सुनी शिकायतें; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : समाहरणालय में आयोजित जन-सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी उदिता सिंह ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे 31 फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के […]

Continue Reading

नालंदा में जमीन विवाद में युवक की पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार, पांच की तलाश जारी

बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : बिंद थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में बुधवार को जमीन और रास्ते के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पड़ोसियों द्वारा लाठी-डंडे एवं धारदार हथियार से किए गए हमले में 42 वर्षीय अमरजीत केवट की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई […]

Continue Reading