नदी में डुबने से दस वर्षीय बालक की मौत, नदी किनारे पैर फिसलने से गहरे पानी में जा डूबा

मोतिहारी, राजन दत्त। जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में आज सिकरहना नदी में डूबने से एक 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। जिसकी पहचान कैथवलिया निवासी बचन सहनी के पुत्र मिलन कुमार (10) के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार मिलन अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए घर से निकला था। इसी […]

Continue Reading

नालंदा : सभी पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा, इन्हें आपसी सद्भाव एवं सहयोग के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी: डीएम

बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : 26 मार्च 2026 को श्री कुंदन कुमार, दंडाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के नेतृत्व में रामनवमी पर्व के अवसर पर जिले भर में शांति व्यवस्था , सुरक्षा व्यवस्था ,विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बिहार शरीफ शहरी क्षेत्रों के विभिन्न संवेदनशील एवं प्रमुख क्षेत्रों में फ्लैग मार्च […]

Continue Reading

चंपारण की खबर : महोत्सव ने “चंपारण सत्याग्रह” की ऐतिहासिक स्मृतियों को ताजा कर गया

मोतिहारी, राजन दत्त। जिले के कोटवा प्रखंड स्थित पट्टी जसौली गांव में चंपारण सत्याग्रह महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और स्कूली बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह की ऐतिहासिक स्मृतियों को ताजा करना और नई पीढ़ी को उनके […]

Continue Reading

रामनवमी : पहलवानों ने डुमरांव में वीर हनुमान की शोभा यात्रा की थी शुरुआत, कई दशक पहले से निकलती है डुमरांव में यह शोभा यात्रा

शोभा यात्रा में डुमरांव की गंगा जमुनी संस्कृति झलकती थी बक्सर, विक्रांत। गंगा जमुनी संस्कृति को दामन में समेटने वाले डुमरांव नगर में वीर हनुमान की शोभा यात्रा निकाले जाने की परंपरा की शुरूआत कई दशक पहले यहां के पहलवानों द्वारा की गई थी। इस नगर में वीर हनुमान की शोभा यात्रा निकाले जाने की […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिये तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश विक्रांत। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में बक्सर जिलान्तर्गत 592 करोड़ रुपये की लागत से 64 विकासात्मक योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 486 […]

Continue Reading

चंपारण की खबर : भगवान श्रीराम की स्मृति को समर्पित है रामनवमी : सुशील

मोतिहारी, राजन द्विवेदी। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मोत्सव का पर्व श्रीरामनवमी 27 मार्च शुक्रवार को सर्वत्र अपनी-अपनी परम्परा के अनुसार मनाया जाएगा। गोस्वामी तुलसीदास जी ने इसी दिन से श्रीरामचरितमानस की रचना आरंभ की थी। अतः इसके उपलक्ष्य में श्रीरामचरितमानस की जयंती भी मनायी जाएगी। भारतीय जीवन में यह दिन अत्यंत पुण्यफलदायक माना जाता […]

Continue Reading

चंपारण की खबर : ऑपरेशन ‘मुस्कान’ में 118 चोरी हुए व खोए मोबाइल बरामद, वास्तविक मालिकों को सौंपा

मोतिहारी, राजन द्विवेदी। पूर्वी चंपारण जिले में खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 118 मोबाइल फोन बरामद किए […]

Continue Reading

नये भवन में शिफ्ट हुआ परिवार न्यायालय व विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय

शिवहर, रविशंकर। व्यवहार न्यायालय शिवहर भवन में संचालित फैमिली कोर्ट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार का काम काज अब नये एडीआर भवन में होगा। बता दें कि सिविल कोर्ट शिवहर के द्वारा एडीआर भवन का निर्माण करवाया गया है। इस भवन का निर्माण उच्च न्यायालय के निर्देशन में कराया गया है। जिसका विधिवत उद्घाटन पिछले […]

Continue Reading

चंपारण की खबर : जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की विशेष बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

मोतिहारी, राजन द्विवेदी। समाहरणालय स्थित जिला उद्योग केन्द्र भवन के सभागार में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की विशेष बैठक अपर समाहर्ता (लोक शिकायत)शैलेंद्र कुमार भारती की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र शुभम कुमार, आरसेटी निदेशक बिपिन कुमार, भारतीय स्टेट बैंक के […]

Continue Reading

चंपारण की खबर : शोध राजनीतिक प्रणाली को समझने और विश्लेषण करने के लिऐ अत्यंत उपयोगी : डॉ सरिता

-बिहार की राजनीति में बीजेपी के उदय, शिथिलता एवं अवरोहण पर विस्तृत प्रस्तुति मोतिहारी, राजन द्विवेदी। महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के शोधार्थी विनीत कुमार की पी० एचडी० उपाधि की मौखिकी संपन्न हुई। विनीत ने राजनीति विज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ० सरिता तिवारी के निर्देशन में अपना शोध कार्य पूर्ण किया […]

Continue Reading