नालंदा : सभी पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा, इन्हें आपसी सद्भाव एवं सहयोग के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी: डीएम

बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : 26 मार्च 2026 को श्री कुंदन कुमार, दंडाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के नेतृत्व में रामनवमी पर्व के अवसर पर जिले भर में शांति व्यवस्था , सुरक्षा व्यवस्था ,विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बिहार शरीफ शहरी क्षेत्रों के विभिन्न संवेदनशील एवं प्रमुख क्षेत्रों में फ्लैग मार्च […]

Continue Reading

चंपारण की खबर : महोत्सव ने “चंपारण सत्याग्रह” की ऐतिहासिक स्मृतियों को ताजा कर गया

मोतिहारी, राजन दत्त। जिले के कोटवा प्रखंड स्थित पट्टी जसौली गांव में चंपारण सत्याग्रह महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और स्कूली बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह की ऐतिहासिक स्मृतियों को ताजा करना और नई पीढ़ी को उनके […]

Continue Reading

रामनवमी : पहलवानों ने डुमरांव में वीर हनुमान की शोभा यात्रा की थी शुरुआत, कई दशक पहले से निकलती है डुमरांव में यह शोभा यात्रा

शोभा यात्रा में डुमरांव की गंगा जमुनी संस्कृति झलकती थी बक्सर, विक्रांत। गंगा जमुनी संस्कृति को दामन में समेटने वाले डुमरांव नगर में वीर हनुमान की शोभा यात्रा निकाले जाने की परंपरा की शुरूआत कई दशक पहले यहां के पहलवानों द्वारा की गई थी। इस नगर में वीर हनुमान की शोभा यात्रा निकाले जाने की […]

Continue Reading

Daily Horoscope : क्या कहते है आज आपके सितारे, कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए…..

मेषसामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। विरोध होगा। आर्थिक नीति में परिवर्तन होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। तत्काल लाभ नहीं होगा। बिगड़े काम बनेंगे। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई पुराना रोग बाधा का कारण हो सकता है। वृषनौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिये तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश विक्रांत। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में बक्सर जिलान्तर्गत 592 करोड़ रुपये की लागत से 64 विकासात्मक योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 486 […]

Continue Reading

चंपारण की खबर : भगवान श्रीराम की स्मृति को समर्पित है रामनवमी : सुशील

मोतिहारी, राजन द्विवेदी। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मोत्सव का पर्व श्रीरामनवमी 27 मार्च शुक्रवार को सर्वत्र अपनी-अपनी परम्परा के अनुसार मनाया जाएगा। गोस्वामी तुलसीदास जी ने इसी दिन से श्रीरामचरितमानस की रचना आरंभ की थी। अतः इसके उपलक्ष्य में श्रीरामचरितमानस की जयंती भी मनायी जाएगी। भारतीय जीवन में यह दिन अत्यंत पुण्यफलदायक माना जाता […]

Continue Reading

चंपारण की खबर : ऑपरेशन ‘मुस्कान’ में 118 चोरी हुए व खोए मोबाइल बरामद, वास्तविक मालिकों को सौंपा

मोतिहारी, राजन द्विवेदी। पूर्वी चंपारण जिले में खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 118 मोबाइल फोन बरामद किए […]

Continue Reading

नये भवन में शिफ्ट हुआ परिवार न्यायालय व विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय

शिवहर, रविशंकर। व्यवहार न्यायालय शिवहर भवन में संचालित फैमिली कोर्ट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार का काम काज अब नये एडीआर भवन में होगा। बता दें कि सिविल कोर्ट शिवहर के द्वारा एडीआर भवन का निर्माण करवाया गया है। इस भवन का निर्माण उच्च न्यायालय के निर्देशन में कराया गया है। जिसका विधिवत उद्घाटन पिछले […]

Continue Reading

Gas Pipelines: सरकार ने गैस पाइपलाइन के लिए लागू किये नए नियम 2026, पढ़िये अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?

सेंट्रल डेस्क। भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पाद वितरण आदेश, 2026 को तुरंत लागू कर दिया है. यह आदेश आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत जारी किया गया है. इसका मुख्य मकसद देश में गैस पाइपलाइन बिछाने की प्रक्रिया को आसान और तेज बनाना है, ताकि लोगों […]

Continue Reading

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘पीएम सूर्य घर योजना’ की समीक्षा बैठक संपन्न, राज्य में 4.82 लाख घरों को सोलर रूफटॉप से आच्छादित करने का लक्ष्य

बीपी डेस्क। राज्य में ‘पीएम सूर्य घर योजना’ के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न इस बैठक में सभी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए। बैठक में ऊर्जा विभाग के सचिव श्री मनोज […]

Continue Reading