Horoscope Today : आइए विस्तार से जानते हैं आपका आज का राशिफल

राशिफल

मेष
आज का दिन आपके लिए भावनात्मक स्थिरता और परिवारिक रिश्तों में गर्माहट लेकर आ रहा है, हालांकि खर्चों पर नजर रखनी होगी। सुख के चौथे भाव में चंद्रमा और उच्च गुरु की युति आज घर के माहौल में एक ठहराव और सुकून लेकर आएगी। मन आज शांत रहेगा, परिवार से जुड़ा कोई अच्छा समाचार भी मिल सकता है। जीवनसाथी और प्रेमी के साथ आज प्रेम बना रहेगा। शुक्र की स्थिति रिश्ते में सहजता बनाए रखेगी। कोई पुरानी बात हो तो आज खुलकर कह सकते हैं। आर्थिक मामलों में पुराने खर्चों की समीक्षा करने का समय है। फिजूलखर्ची से आज बचें। सोच समझकर कदम बढ़ाएं फायदा मिलेगा। टीम के साथ तालमेल बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा।

वृषभ
आपके लग्नेश शुक्र छठे भाव में अपनी ही राशि तुला में हैं, प्रतिस्पर्धा और दैनिक कामकाज पर अच्छी पकड़ मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आज प्रेम और सहयोग का माहौल अच्छा रहेगा। शनि ग्यारहवें भाव में वक्री होने से लाभ धीरे मिलेगा पर पक्का मिलेगा, पुराने निवेश या स्रोतों की समीक्षा करने का यह अच्छा समय है। शुक्र की छठे भाव में मौजूदगी दैनिक कामकाज में कुशलता देगी, ग्राहकों के साथ लेन-देन में सफलता मिलेगी।

मिथुन
आज राशि स्वामी बुध चतुर्थ भाव मे गोचर कर रहे हैं। जीवनसाथी के साथ आज रिश्तों में गहराई आएगी, शुक्र की स्थिति साथ दे रही है। पर लग्न में मंगल के कारण बहस से बचें, प्यार से बात रखें। भाई बहनों या करीबी परिवार के साथ आज संवाद अच्छा रहेगा। चंद्र-गुरु की युति धन और परिवार के भाव में होने से घर के मामलों में सहमति बनेगी। चंद्र और गुरु दोनों धन भाव में आज आर्थिक मज़बूती का बड़ा संकेत है। कोई निवेश या बचत की योजना आज बना सकती हैं। धर्म कर्म के काम में आपकी रुचि बढेगी। सामाजिक प्रभाव बढेगा।

कर्क
आपके लग्नेश चंद्रदेव सीधे लग्न भाव में अपनी ही राशि में हैं, साथ में देवगुरु बृहस्पति भी उच्च राशि में मौजूद हैं यह गजकेसरी योग की सबसे मज़बूत स्थिति है। ऐसे में आज व्यक्तित्व में एक चमक और आत्मविश्वास लाएगी। लोग आपकी बात सुनेंगे, आपकी मौजूदगी का असर रहेगा। यह दिन नए काम शुरू करने के लिए बेहद अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ आज गहरा जुड़ाव महसूस होगा, लग्न में गुरु की मौजूदगी रिश्ते में समझदारी और सम्मान लाएगी। कोई अहम बात आज खुलकर कह सकते हैं। परिवार में आज माहौल खुशनुमा रहेगा। वैसे सूर्य-केतु की युति धन भाव में सतर्कता मांगती है, बड़े खर्चे टालें।

सिंह
आज लग्न में सूर्य की अपनी राशि में मौजूदगी आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बल देगी। बुध चौथे भाव में अपनी राशि में होने से घर के माहौल में बातचीत अच्छी रहेगी,और शुक्र पांचवें भाव में रचनात्मकता में निखार लाएगा। जीवनसाथी के साथ आज संवाद में थोड़ी सतर्कता रखनी होगी। परिवार में बुध की चौथे भाव में मौजूदगी से माहौल अच्छा रहेगा। वैसे आज जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। बुध चौथे भाव में अपनी राशि में होने से घर से जुड़े काम या पारिवारिक कारोबार में आज प्रगति के योग हैं। मंगल की ग्यारहवें भाव में मौजूदगी जान-पहचान से फायदा दिलाएगी।

कन्या
आज आपके लग्नेश बुध सीधे लग्न भाव में अपनी ही राशि में हैं पर सूर्य के करीब होने से अस्त हैं। चंद्र गुरु ग्यारहवें भाव में कर्क राशि में युति बना रहे हैं गजकेसरी योग लाभ के भाव में, अच्छी खबर की उम्मीद रख सकते हैं। आपके लिए कुछ अच्छी खबरें भी आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ आज संवाद में थोड़ी सावधानी रखें। परिवार के साथ समय बिताना आज मन को शांति देगा। कोई अटका हुआ पैसा या फायदा आज मिल सकता है। लग्नेश बुध अपनी राशि में तो हैं, इसलिए बुद्धि और कौशल का साथ मिलेगा बस थोड़ी देरी से।

तुला
आज आपके लग्नेश शुक्रदेव सीधे लग्न भाव में अपनी ही राशि में विराजमान हैं। लग्न में शुक्र की अपनी राशि में मौजूदगी व्यक्तित्व में आकर्षण और आत्मविश्वास लाएगी। चंद्र गुरु की युति दसवें भाव में करियर में सफलता और पहचान के योग बना रही है। जीवनसाथी के साथ आज माहौल बेहद सुखद रहेगा, लग्न में शुक्र की मजबूत स्थिति आकर्षण और समझदारी दोनों बढ़ाएगी। कोई खास पल आज साथ बिता सकते हैं। पिता या गुरु समान व्यक्ति से आज मंगल की स्थिति के कारण कोई मतभेद हो सकता है। बुध की अस्त अवस्था से खर्चों का हिसाब सावधानी से रखें। कोई नया अवसर या पहचान मिल सकती है। बड़ा कदम उठाने का यह सही समय है।

वृश्चिक
आज आपके लग्नेश मंगल आठवें भाव में शत्रु राशि में हैं ऐसे में गुप्त मामलों और गहरे विषयों में रुचि रहेगी, पर सहजता की जगह थोड़ा संघर्ष जुड़ेगा। जान-पहचान में फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज रिश्ते में गहराई महसूस होगी पर लग्नेश मंगल की स्थिति से थोड़ी तीव्रता या टकराव भी संभव है, संयम रखें। पिता या गुरु समान व्यक्ति से आज चंद्र-गुरु की युति के कारण अच्छी सलाह या मदद मिल सकती है, उनकी बात सुनना फायदेमंद रहेगा। बुध ग्यारहवें भाव में अपनी राशि में होने से लाभ के योग हैं भले अस्त होने से देरी हो। सूर्य-केतु की युति दसवें भाव में करियर में कुछ अनिश्चितता ला सकती है, पर घबराने की बात नहीं। चंद्र-गुरु भाग्य भाव में साथ हैं, सही समय पर मदद मिलेगी।

धनु
आपके लग्नेश देवगुरु बृहस्पति आठवें भाव में कर्क राशि में उच्च के हैं, आज कोई अप्रत्याशित पर फायदेमंद खबर पा सकते हैं। शुक्र ग्यारहवें भाव में होने से लाभ और सामाजिक संबंधों से फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज मंगल की शत्रु राशि में स्थिति से थोड़ी तीव्रता रह सकती हैं। शुक्र ग्यारहवें भाव में होने से आमदनी और लाभ के योग हैं। कोई अचानक आर्थिक फायदा भी संभव है। बुध दसवें भाव में अपनी राशि में होने से करियर में मेहनत रंग लाएगी, भले अस्त होने की वजह से थोड़ी देरी हो।

मकर
आज आपके लग्नेश शनिदेव तीसरे भाव में वक्री चल रहे हैं ऐस में पुराने प्रयासों की समीक्षा का समय है। चंद्र गुरु सातवें भाव में कर्क राशि में युति बना रहे हैं गजकेसरी योग साझेदारी के भाव में, रिश्तों के लिए बेहद शुभ। साझेदारी और विवाह से जुड़े मामलों में बेहद शुभ दिन रहेगा। यौगकारक शुक्र दसवें भाव में करियर में सफलता और सम्मान दिलाएंगे। जीवनसाथी के साथ आज माहौल बेहद अनुकूल रहेगा। यौगकारक शुक्र दसवें भाव में होने से करियर के साथ आर्थिक मोर्चे पर भी राहत मिलेगी। आज करियर में पहचान और सफलता के योग हैं। किसी अहम मुलाकात या प्रस्तुति के लिए दिन अनुकूल है।

कुंभ
राहु सीधे आपके लग्न भाव में हैं, व्यक्तित्व में एक अलग खिंचाव और लीक से हटकर सोच लाएंगे। चंद्र और गुरु की युति छठे भाव में स्वास्थ्य और प्रतिस्पर्धा दोनों में सफलता के योग बना रही है। यौगकारक शुक्र नौवें भाव में भाग्य का साथ देगा। जीवनसाथी के रिश्ते में आज सूर्य-केतु की युति से कोई अनकही दूरी महसूस हो सकती है, धैर्य रखें और खुलकर बात करें। शुक्र की नौवें भाव में मौजूदगी रिश्ते को भाग्य का सहारा देगी। परिवार में लग्नेश शनि की दूसरे भाव में वक्री स्थिति से धन और वाणी को लेकर सावधानी बरतनी होगी, बड़ों की सलाह मानें। धन के मामले में अनुशासन और सावधानी ज़रूरी है।

मीन
आज लग्नेश गुरु की पांचवें भाव में उच्च राशि में मौजूदगी रचनात्मकता, प्रेम और भाग्य सभी में शुभ फल देगी। बुध सातवें भाव में अपनी राशि में होने से साझेदारी में बातचीत और समझ अच्छी रहेगी। जबकि शुक्र आठवें भाव में होने से कोई अचानक आर्थिक लाभ या खर्चा दोनों संभव हैं, सावधानी बरतें। लग्नेश गुरु की उच्च स्थिति आने वाले समय में आर्थिक मजबूती का संकेत दे रही है। लग्नेश गुरु की पांचवें भाव में उच्च स्थिति रचनात्मक और बौद्धिक कामों में बड़ी सफलता का संकेत है। बुध अपनी राशि में सातवें भाव में होने से साझेदारी से जुड़े काम फायदेमंद रहेंगे।