सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर कर लिया है. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर, भारत के संविधान के आर्टिकल 75 के क्लॉज (2) के तहत, तुरंत प्रभाव से, केंद्रीय मंत्रिपरिषद से प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, शिक्षा मंत्रालय का प्रभार भी सौंपा जाए. प्रह्लाद जोशी के पास फिलहाल उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की जिम्मेदारी भी है।
